Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

सामाजिक कामों में सहभागी बनेगा परशुराम कल्याण बोर्ड, बसंत पंचमी पर अलग क्षेत्र के तीन महिलाओं का सम्मान होगा

-सर्किट हाउस में बोर्ड अध्यक्ष व इससे जुड़े लोगों ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बसंत पंचमी पर मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम इकाई द्वारा बसंत पंचमी से शहर में आयोजन की शुरुआत कर सामाजिक कामों की दिशा तय जाएगी। ब्राह्मण समाज सहित अन्य वर्गों से जुड़े सामाजिक कामों में बोर्ड बखूबी सहभागिता निभाएगा। आयोजन में अलग-अलग क्षेत्रों में अग्रणी रही तीन महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।
यह जानकारी परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग लोखंडे व इससे जुड़े अन्य पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में शुुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
इन्होंने कहा कि बसंत पंचमी को मां सरस्वती का अवतरण और रतलाम स्थापना दिवस है। कार्यक्रम में मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रदेश अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया मुख्य अतिथि होंगे।
सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष लोखंडे ने शासन के परशुराम कल्याण बोर्ड के गठन के उद्देश्य को बताया। तत्पश्चात् सर्वसम्मति से बसंत पंचमी को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के साथ बसंतोत्सव मनाने की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 2 फरवरी (रविवार), 2025 को सुबह 10.30 से दोपहर 1.00 बजे तक डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम में आयोजन होगा। साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला बसंत पंचमी का धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक महत्व बताएंगे। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत और समस्त सनातन समाज की भी सहभागिता होगी।

इन्हें करेंगे सम्मानित:- कार्यक्रम में अलग क्षेत्र से जुड़ी डॉक्टर अनुराधा गोखले, कन्या महाविद्यालय से संगीत की प्रोफेसर स्नेहा पंडित व शिक्षाविद व पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुलोचना शर्मा को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में लगन शर्मा ने कहा कि परशुराम कल्याण बोर्ड स्वरोजगार के लिए भी आयोजन करेगा। 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री कन्या योजना में गरीब कन्याओं का चयन कर शासन की योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
नीरज कुमार शुक्ला ने कहा कि शासन की ईडब्ल्यूएस योजना का लाभ दिलाने बच्चों को जागरूक करेंगे। सामान्य श्रेणी के कई विद्यार्थियों को इसकी जानकारी नहीं है। जबकि इंटरव्यू सहित भर्तियों में ईडब्यूएस प्रमाण पत्र का आरक्षण की तर्ज पर लाभ मिल सकता है।
इस मौके पर अशोक पंड्या, सुनील दुबे सहित बोर्ड से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.