Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

चुनाव बाद भी सदस्यता का सिलसिला… यूनियन छोड़ मजदूर संघ में आए कर्मचारी, स्वागत को उमड़े पदाधिकारी, खिंचवाए फ़ोटो

-यांत्रिक शाखा के दो कर्मचारियों ने की सदस्यता। बोले-अब मजदूर संघ के लिए काम करेंगे।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मान्यता के चुनाव में मंडल स्तर पर जीत के बाद वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण करने में कर्मचारियों का रूझान बढ़ा है। 26 दिसंबर को वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन को कर्मचारियों ने मजदूर संघ की सदस्यता ली। कर्मचारियों को हार पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सिटीएनसी प्रेम सिंह तंवर तथा हर्षित डेंजल ने वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर की अध्यक्षता, यांत्रिक शाखा के सचिव दीपक गुप्ता तथा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे की उपस्थिति में प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर संघ एक सोच का नाम है। जो सच्चाई, संघर्ष, निर्भयता और प्रेम समर्पण, कार्यक्षमता से बना है। इसी भावना के बल पर अच्छे और सकारत्मक कार्य के जरिए मजदूर संघ ने चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि आज शामिल हुए दोनों साथियों से संघ को आगे ले जाने में काफी सहयोग मिलेगा। यह भरोसा भी दिलाया कि संगठन हमेशा ही उन्हें भी सहयोग तथा सुरक्षा प्रदान करती रहेगी।


इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, महेन्द्र सिंह गौतम, इंजीनियरिंग शाखा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर, यांत्रिक शाखा उपाध्यक्ष धीरज प्रजापति, सहायक सचिव मनीष श्रीवास्तव,नरोहित कन्नौजिया, जयपाल सिंह चौहान, अनिल यादव, शीतला पांडे, संजय सिंह गहलोत, कपिल पाल, मनोज पाल, शुभम सेन, महेश भाई पटेलिया, शेर सिंह मीणा, आशुतोष कुमार, फहरान खान, मयंक वर्मा, नवीन वर्मा सहित बहुत से रनिंग साथी की मौजूदगी रही।
तवर तथा डेंजल ने सदस्यता ग्रहण कर संगठन के लिए कार्य करने तथा संगठन को निरन्तर आगे ले जाने के लिए कार्य करने का भरोसा दिया।
कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव दीपक गुप्ता ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.