-नया वीडियो जारी कर समर्थकों से की गई अपील।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कलेक्टर कार्यालय के घेराव का एलान कर चुके सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एन वक़्त पर जन आंदोलन का स्थान बदल दिया है। उन्होंने नया स्थान हवाई पट्टी परिसर निर्धारित किया है।
बता दें कि डॉक्टर से विवाद व कार्रवाई के बाद विधायक डोडियार ने सीधे कलेक्टर को आड़े हाथ ले लिया था।
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में चितन शिविर को संबोधित कर रतलाम कलेक्टर के लिए सार्वजनिक मंच से टिप्पणी की थी। उन्होंने कलेक्टर को चेतावनी भी दे डाली थी।
इधर, बुधवार को रतलाम में जनांदोलन की मंजूरी न देते हुए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। इसके बाद विधायक द्वारा सुबह ही नया वीडियो जारी किया। इसमे पार्किंग समस्या का हवाला देते हुए आंदोलन सभा का स्थान नेहरू स्टेडियम के बजाय हवाई पट्टी पहुंचने की अपील की गई।
