Logo
ब्रेकिंग
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा...

आखरी समय की पैतरेबाजी…. ट्रैक मेंटेनर यूनियन ने परिषद को दिया समर्थन, मजदूर संघ व यूनियन का भी जोर

-प्रशासन की तैयारियों के बाद बुधवार से मतदान शुरू
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे ट्रेड यूनियन की मान्यता के चुनाव में आखरी समय की पैतरेबाजी से संगठन माहौल बदलने के प्रयास में जुटे है। ऑल इंडिया ट्रैक मेंटेनर यूनियन ने एन वक्त पर पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद को समर्थन देकर चौका दिया। वहीं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी व वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारठ व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आखरी समय मे रैलियों व पैदल जनसंपर्क कर माहौल अपने पक्ष में करने के भरपूर प्रयास किए।
इधर, रेल प्रशासन द्वारा पुख्ता तैयारियां की गई। इसके बाद बुधवार से मतदान की प्रकिया शुरू हुई है।
मान्यता के चुनाव में आखरी वक्त मंगलवार रात में इसके जारी फोटो एवं लेटर संगठनों के वाट्सएप ग्रुप में वायरल किए गए। वहीं मजदूर संघ व एम्प्लाइज यूनियन द्वारा ट्रैकमैन कैटिगिरी का उनको भरपूर समर्थन मिलने के अपने दावे है। मामले में जोनल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा व मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा ने बताया कि ट्रैक मेंटेनर यूनियन की सभी मांगों पर सहमति के बाद पदाधिकारियों ने परिषद को समर्थन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.