Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

बाल भेरू स्थान को लेकर बवाल….रातोरात मूर्ति को हटाकर पीछे स्थापित की, विरोध में उतरे गुमटीधारी, चक्का जाम

-जावरा फाटक एरिया में गुमटियों की लाइन में थी भेरू जी की स्थापना।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जावरा फाटक एरिया में बाल भेरू के स्थान से मूर्ति हटाकर पीछे स्थापित कर दिए जाने को लेकर बवाल की स्थिति निर्मित हो गई है। आक्रोशित गुमटीधारियों ने विरोध जताते हुए पुलिस को शिकायत की। साथ ही जावरा फाटक रोड पर चक्का जाम भी कर दिया।


बता दे कि पूर्व में फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान नगर निगम ने अतिक्रमण के नाम पर गुमटियों को हटाया था। जिस स्थान पर गुमटियां थी उसके पीछे आरा मशीन की जमीन है। आशंका जताई जा रही हैं कि साजिश के तहत मंदिर की मूर्ति को हटाकर पीछे किया गया है।


सोमवार सुबह इसकी खबर लगते ही गुमटी चलाने वाले लोगों में आक्रोश फैल गया। सभी स्टेशन रोड पुलिस थाने पहुंचे। वहां सभी ने लिखित शिकायत की।
मामले में गुमटीधारी जफर खान, प्रतीक गुप्ता, सुरेंद्र पाल, पुष्पेंद्र सिंह, गोलू यादव, रामचंद्र माली, दिनेश मारू, किशन भगोरा, संतोष मईड़ा व दीपांशु गुप्ता ने लिखित शिकायत में बताया कि बीती रात करीब 1 बजे असामाजिक तत्व द्वारा महावीर नगर कॉर्नर स्थित बाल भेरू मंदिर को क्षतिग्रस्त किया गया। सुबह तक सब्बल सहित अन्य सामग्री मौके पर रखी थी।

बेरिकेड्स लगाकर किया चक्का जाम

थाने पर शिकायत के बाद सभी गुमटीधारी जावरा फाटक एरिया पहुंचे। वहां बेरिकेड्स लगाकर चक्का जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि मामले में उचित कार्रवाई न होने तक चक्का जाम जारी रखेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.