-विवाद के बाद विश्व हिंदू परिषद सहित पुलिस अधिकरी पहुंचे थे मौकेपर।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जावरा फाटक पर बाल भेरू के स्थान से मूर्ति हटाने के विरोध के बाद विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों की मौजूदगी में मूर्ति पुनः यथास्थान स्थापित की गई। सुबह मूर्ति हटाने के विरोध व चक्का जाम की स्थिति निर्मित होने के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी में डीएसपी अजय सारवन, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर और दो बत्ती का पुलिस बल के अलावा विश्व हिंदू परिषद के पदधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
विहिप पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ समय पहले भी कतिपय लोगों द्वारा भेरू जी के स्थान को नगर निगम से बोलकर हटाने की कोशिश की गई थी। उस समय प्रशासन और विहिप के हस्तक्षेप के चलते मंदिर नही हटाया गया। 25/11/24 रात्रि 1 बजे बिना किसी की अनुमति व किसी को बताए रातो रात हटा दिया गया। इसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद को दी गयी। तब पदाधिकारियों द्वारा उक्त विषय मे प्रशाशन से बात की गई। भेरू जी के मंदिर को वापस उसी स्थान पर स्थापना करवाई गई। जो लोग इस घटना में शामिल थे, उनके द्वारा प्रशाशन के सामने कृत्य स्वीकार भी किया। उनसे माफी भी मंगवाई गयी। घटना में विश्व हिंदू परिषद द्वारा मंदिर को बचाया गया। मौके पर जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल, गोरक्षा प्रमुख मुन्नू कुशवाह, प्रखंड से दीपांशु गुप्ता, धीरज पाठक, नकुल खंड कार्यकर्ता और समाजजन उपस्तिथ रहे।
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन
रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब...
रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन...
रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत
वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श...
जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए
रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म...
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध...
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग
36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...
