Logo
ब्रेकिंग
निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ...

ट्रेन में नागदेवता, सपेरा लिए स्टेशन पहुंचे अधिकारी…यात्रियों में हड़कंप, दो ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले

-नागदा में सूचना के बाद रतलाम ठहरी ट्रेन तो सपेरे को बुलवाया।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ट्रेन के ऐसी कोच में सांप घुसने की सूचना के बाद घबराए यात्रियों में हड़कंप मच गया। सांप निकलने की सूचना पर रेल अधिकारी सपेरे को लेकर रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचे। सांप को पकड़ने की मशक्कत के चलते उस प्लेटफॉर्म की दो ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदले गए। हालांकि सर्चिंग के बाद भी अमले को कही सांप नहीं दिखाई दिया। हलचल मचने से सांप संभवतः कोच से बाहर चला गया होगा। लेक़िन अधिकारी बोल रहे कि यात्री ने चूहे की पूंछ देख ली होगी।
यह वाकिया शनिवार रात करीब 10.15 का है। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (19490) नागदा स्टेशन पहुंची। तब बी-6 कोच में सवार यात्री सौरभ सहित अन्य यात्रियों ने कोच में सांप दिखाई देने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। ट्रेन चलने के बाद रतलाम में मैसेज फॉरवर्ड किया गया। रतलाम में हरकत में आए रेल अधिकारियों ने ताबड़तोड़ सांप पकड़ने वाले सपेरे (स्नैक केचर) की खोजबीन शुरू की। ट्रेन आने से पहले एडीआरएम अशफ़ाक अहमद अन्य अधिकारी साथ में सपेरे को लेकर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पहुंचे। ट्रेन आते ही कोच मे सांप की खोजबीन शुरू की। ट्रेन को अतिरिक्त समय रोककर सर्चिंग की। लेकिन अंततः सांप कही दिखाई नहीं दिया।
इधर, यात्रियों ने बताया कि उन्हें सीट के नीचे सांप की पूंछ लहराती दिखाई दी थी। मामले में अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को संभवतः चूहे की पूंछ दिखाई दी होगी।

दो ट्रेन के प्लेटफॉर्म बदले

प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस सर्चिंग के लिए खड़ी की थी। इस वजह से इस प्लेटफॉर्म की दो ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए। बताया जा रहा कि अहमदाबाद-पटना तथा गोरखपुर- बान्द्रा एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म नंबर 4 के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर ठहराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.