Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

विश्वास रखें, संघर्ष जारी रहेगा…. फेडरेशन नेताओं ने मांगों के निदान को लेकर यूनियन नेताओं को किया आश्वस्त

-मंडल मंत्री मनोहर बारठ के नेतृत्व ने मंडलीय पदाधिकारियों की दाहोद में फेडरेशन के नेताओं से मुलाकात।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा एवं ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं वेस्टर्न रेलवे एम्पलाई यूनियन के महामंत्री जेआर भोसले के दाहोद आगमन पर वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन रतलाम के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान मान्यता के चुनाव को लेकर चर्चा की। साथ ही मंडल के कर्मचारियों की ज्वलंत मांग को लेकर जानकारी दी।
इस दौरान मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, संगठन मंत्री सुनील चतुर्वेदी शाखा सचिव पंकज पंवार मौजूद रहे।
मंडल मंत्री बारठ ने बताया कि संगठन के वरिष्ठ नेता मिश्रा व भोसले से दाहोद में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे जैसे पॉइंट्स मेन की 12 घंटे की ड्यूटी, ट्रैकमैन के लिए एलडीसी ओपन टू ऑल करवाने, ट्रैकमैन श्रेणी के कर्मचारियों को 4200 ग्रेड पे में पदोन्नति के अवसर, ट्रैक मशीन संगठन के कर्मचारियों की 21/7 ड्युटी रोस्टर की मांग, संकेत विभाग एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी अवर्स अधिक होने, इंजीनियरिंग विभाग के सुपरवाइजर को शेड्यूल अनुसार विश्राम नहीं मिलने, रतलाम मंडल के रनिंग कर्मचारियों की समस्या, रेलवे कॉलोनी एवं रेलवे आवास की मरम्मत कार्य एवं नवीन आवास बनवाने, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग एवं पे कमीशन आदि कई प्रमुख समस्याओं को लेकर बात की। उन्होंने संघर्ष जारी रखते हुए समस्या शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया है। एवं मंडल के सभी कर्मचारियों को रेलवे हित व यूनियन के पक्ष में झंडे के निशान पर अपना अमूल्य मत देने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.