Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान…शैक्षणिक गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री का सम्मान

-राज्यपाल व मुख्यमंत्री के आतिथ्य में पिछले दिनों भोपाल में हुआ आयोजन।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। राजधानी भोपाल में पिछले दिनों आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में एक बार फिर रतलाम की शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री को सम्मानित होने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल रहे। अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवने की तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह थे। इनकी मौजूदगी में श्रीमती अग्निहोत्री को राज्यस्तरीय सम्मान प्राप्त हुआ।
बता दें कि यह कार्यक्रम पिछले माह शिक्षक दिवस पर होना तय था। लेकिन आकस्मिक कारणों की वजह से इसे निरस्त किया था। अब जाकर भोपाल में यह आयोजन हुआ।

शहर से लेकर देश, प्रदेश की राजधानी तक सम्मान

शिक्षिका श्रीमती अग्निहोत्री रतलाम डीआरएम ऑफिस के इंजीनियरिंग विभाग (बजट सेक्शन) में कार्यरत मुख्य कार्यालय अधीक्षक सुरेंद्र अग्निहोत्री की पत्नी है। ये शहर से लेकर प्रदेश व देश की राजधानी दिल्ली में सम्मानित हो चुकी है। राष्ट्रपति पुरस्कार के अलावा इन्हें पिछले दिनों अपने गृहनगर रतलाम में भी सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। स्वच्छता पखवाड़े के तहत कलेक्ट्रेट सभागृह में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मौजूदगी में सम्मानित किया गया था।

श्रेष्ठ शैक्षणिक गुणवत्ता : हाईटेक तकनीक से 42000 विद्यार्थी लाभान्वित

श्रीमती अग्निहोत्री गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक कार्य के लिए अब तक सम्मानित होती है। वर्तमान में सीएम राइज विनोबा स्कूल रतलाम में कार्यरत है। सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में कार्य करने पर इन्हें 2023 में राष्ट्रपति पुरस्कार, 2021 में राज्यपाल पुरस्कार, पर्यावरण संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा प्लास्टिक टाइड टर्नर चैंपियनशिप सम्मान मिला। इसके साथ ही जिला इको क्लब मास्टर ट्रेनर,आनंद विभाग की जिला समन्वयक और अंग्रेजी की मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य किया। इनके यूट्यूब चैनल के माध्यम से करीब 42000 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।इनके द्वारा बनाए गए वीडियो को मप्र शिक्षा विभाग द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में दूरदर्शन के माध्यम से भी प्रसारित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.