-साई श्री स्कूल का मामला, परिजनों के बयान और जांच के दौरान साक्ष्यों में के आधार पर कार्रवाई।
न्यूज़ जंक्शन 18
रतलाम। शहर के 80 फीट रोड स्थित सांई श्री स्कूल में 5 वर्षीय बालिका से यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने गुरुवार को स्कूल के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कार्रवाई की वजह घटना के बाद जानकारी छिपाना सामने आई है। इसके चलते कार्रवाई की गई है।परिजन ने औद्योगिक थाना क्षेत्र में लिखित शिकायत कर डायरेक्टर राकेश देसाई और स्टॉफ के खिलाफ लापरवाही बरतने और जानकारी छिपाने के गंभीर आरोप लगाए थे।शिकायत और दर्ज बयानों को आधार मानकर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी वीडी जोशी ने कार्रवाई की है।
मालूम हो कि बच्ची के साथ यौन शोषण का कृत्य सामने आने के बाद पुलिस ने 28 सितंबर-2024 को बाल अपचारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। 30 सितंबर-2024 को परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद जिला प्रशासन के आदेश पर स्कूल पांच दिन के लिए सील कर दिया था और पुलिस ने मामले की जांच के लिए स्कूल पांच दिनों के लिए सील कर दिया था। एक दिन पहले ही पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। जिसकी जांच पृथक से की जा रही है।
थाना प्रभारी के मुताबिक 30 सितंबर 2024 को 80 फीट रोड स्थित सांई श्री स्कूल में अध्ययनरत अन्य विद्यार्थियों के परिजनों ने एक लिखित शिकायत थाने में प्रस्तुत की थी।
परिजनों के बयान और जांच के दौरान साक्ष्यों में सामने आया कि स्कूल के डायरेक्टर देसाई को 24 सितंबर 2024 की घटना के बारे में पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद उन्होंने घटना को छिपाया था। इसलिए डायरेक्टर का यह कृत्य लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 21 की परिधि में कार्रवाई के अधीन है।
ब्रेकिंग
टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी...
भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'...
रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ...
रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना...
बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप
संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...
गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि
