Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप

रेल दुर्घटना….रतलाम में अपयार्ड में बेपटरी हुई मालगाड़ी, डाउन लाइन बाधित, दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर पहुंची

-घटना की सूचना मिलते ही डीआरएम सहित अधिकारी कंट्रोल के जमा, डाउन लाइन क्लियर करने की मशक्कत शुरू की।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेलवे स्टेशन के अपयार्ड में ईंधन से भरी टैंकर मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इससे डाउन लाइन पूरी तरह से बाधित हो गई। घटना की सूचना मिलने व यात्री ट्रेनों का परिचालन बाधित होने की खबर से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीआरएम सहित पूरा अमला कंट्रोल सहित रेलवे स्टेशन में तैनात हो गया।
घटना गुरुवार रात 9.40 बजे की है।
जानकारी के मुताबिक बड़ौदा की ओर से बकनिया भौरी स्टेशन जा रही मालगाड़ी रतलाम रेलवे स्टेशन से एक किमी दूर अपयार्ड की ओर (किमी 655/10-12) बेपटरी हो गई। घटना में दो डिब्बे पटरी से उतर गए। जबकि एक डिब्बा बेपटरी होकर पलट भी गया। घटना से डाउन लाइन बाधित हो गई। इससे यात्री ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया।


इधर, घटना के बाद दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर रवाना की गई। साथ ही डीआरएम रजनीश कुमार व अधिकारी मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल में पहुंचे। संबंधी विभाग के अधिकारियों की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई। लाइन को क्लियर करने का काम शुरू किया गया। डीआरएम ने घटना की जांच के आदेश दिए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.