वाह एसीएम साहब, आपने बढ़ाया हिंदी का मान…शासकीय कामों में सर्वाधिक हिंदी का उपयोग, जीएम ने पीठ थपथपाई
-मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया महाप्रबंधक राजभाषा पुरस्कार।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अव्वल पढ़ाई के बाद बने अधिकांश अफसर आपसी संवाद में अक्सर इंग्लिश का उपयोग करना खास ग्लैमर व प्रतिष्ठा मानते है। वहीं रतलाम रेल मंडल में एक अफसर ऐसे भी हैं, जो कार्यालयीन समय में हिंदी तो बोलते है, बल्कि इन्होंने शासकीय कामकाज में भी सर्वाधिक हिंदी का ही उपयोग किया है।
हम बात कर रहे है पश्चिम रेलवे जोन के रतलाम रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पदस्थ सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम) धीमान की। इन्हें मौजूदा वर्ष में सर्वाधिक हिंदी का उपयोग करने पर महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया।
मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र के हाथों सम्मानित किया गया। इन्हें प्रशस्ति-पत्र तथा नगद राशि दी गई।
बड़ी बात यह है कि रतलाम मंडल स्तर पर यह पहले अधिकारी है, जिन्हें इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इससे भी बड़ी बात यह भी है कि पश्चिम रेलवे जोन से केवल पांच अधिकारी इस अवॉर्ड में नामित किए गए। इसमें एसीएम धीमान का पुरस्कार के लिए चयन किया गया।