Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

वाह एसीएम साहब, आपने बढ़ाया हिंदी का मान…शासकीय कामों में सर्वाधिक हिंदी का उपयोग, जीएम ने पीठ थपथपाई

-मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया महाप्रबंधक राजभाषा पुरस्कार।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अव्वल पढ़ाई के बाद बने अधिकांश अफसर आपसी संवाद में अक्सर इंग्लिश का उपयोग करना खास ग्लैमर व प्रतिष्ठा मानते है। वहीं रतलाम रेल मंडल में एक अफसर ऐसे भी हैं, जो कार्यालयीन समय में हिंदी तो बोलते है, बल्कि इन्होंने शासकीय कामकाज में भी सर्वाधिक हिंदी का ही उपयोग किया है।


हम बात कर रहे है पश्चिम रेलवे जोन के रतलाम रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पदस्थ सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम) धीमान की। इन्हें मौजूदा वर्ष में सर्वाधिक हिंदी का उपयोग करने पर महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया।
मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र के हाथों सम्मानित किया गया। इन्हें प्रशस्ति-पत्र तथा नगद राशि दी गई।


बड़ी बात यह है कि रतलाम मंडल स्तर पर यह पहले अधिकारी है, जिन्हें इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इससे भी बड़ी बात यह भी है कि पश्चिम रेलवे जोन से केवल पांच अधिकारी इस अवॉर्ड में नामित किए गए। इसमें एसीएम धीमान का पुरस्कार के लिए चयन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.