Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

मवेशियों को लेकर अभी भी लापरवाही…..सांड के हमले में घायल युवक ने दम तोड़ा, फैला आक्रोश

-जिम्मेदारों की लापरवाहियों से आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर में खुले आम घूम रहे मवेशियों के हमले का एक व्यक्ति और शिकार हो गया। पिछले दिनों तेजानगर तरफ सांड के हमले में व्यक्ति घायल हुआ था। अब उसने दम तोड़ दिया है।
इसकी सूचना मिलते ही रहवासियों में आक्रोश फैल गया। जिम्मेदारों की लापरवाही से आक्रोशित रहवासियों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया है। बता दें कि करीब चार माह पूर्व भी शहर के टाटानगर क्षेत्र में मवेशी के हमले में एक बुजुर्ग की जान जा चुकी है। टाटा नगर निवासी शांताबाई (60) घर के बाहर थी, तभी दो सांड लड़ते हुए आए और उन पर गिर गए थे। चोंट आने पर वृद्धा की मौत हो गई थी।

दो दिन पूर्व हुई थी घटना

ताजा मामला दो दिन पूर्व रविवार का ही है। शहर के तेजानगर ब्लॉक नंबर 2 निवासी मोहनबाई पति ज्ञानसिंह गुगलिया और उनका बेटा राजेश (45) घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान वहां अचानक सांड लड़ते हुए आए। इसकी चपेट में ये आ गए। घटना में मां-बेटे दोनों घायल हो गए थे। मां को प्राथमिक उपचार कर रविवार को ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था। जबकि बेटा जिला अस्पताल में भर्ती था। बुधवार सुबह 6 बजे राजेश की मौत हो गई। बताया जाता है कि राजेश को अंदरुनी चोट लगी थी। मृतक राजेश घर में बुजुर्ग माता-पिता का इकलौता आसरा था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

सूचना मिलते ही सड़क पर जमा हुए लोग

युवक की मौत की सूचना पर आक्रोशित लोग सड़क पर आ गए।तेजा नगर के बाहर मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया। नागरिकों का कहना है कि पूरे शहर में सड़कों पर खुलेआम मवेशी विचरण करते है। आए दिन लोगों को अपना निशाना बना लेते हैं। मगर जिम्मेदार अभी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.