Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

बवाल.. मोचीपुरा में पत्थरबाजी, पुलिस थाने पर हंगामा

-गणेश प्रतिमा के जुलूस पर मोचीपुरा में पथराव, आक्रोशित हिन्दू युवकों ने घेरा स्टेशन रोड थाना तथा किया चक्काजाम।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। गणेश प्रतिमा के जुलूस पर मोचीपुरा क्षेत्र में शनिवार रात पथराव की घटना के बाद बवाल मच गया। आक्रोशित हिन्दू युवकों की भीड़ स्टेशन रोड थाने पर जमा हो गई है। गुस्साए युवाओं ने थाने का घेराव किया तथा सड़क पर चक्काजाम कर दिया गया है।
युवकों की मांग है कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ एक्शन लेकर कड़ी कार्यवाही जाए। खबर सुनते ही हिन्दू संगठनों के नेता भी स्टेशन रोड थाने पर पंहुचे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उंकाला क्षेत्र में स्थापना के लिए गणेश जी की प्रतिमा ट्रैक्टर ट्रॉली में ले जाई जा रही थी। इस दौरान जुलूस मोचीपुरा क्षेत्र से निकल रहा था। रात करीब साढे नौ बजे जुलूस मोचीपुरा क्षेत्र से निकला। तब जुलूस पर पथराव कर दिया गया। इस पथराव में कुछ बच्चों के घायल होने की भी सूचना मिली है।
बाद में भीड़ के रूप में आक्रोशित युवक स्टेशन रोड थाने पर पहुंच गए। स्टेशन रोड थाने पर जमकर नारेबाजी कर मांग गई कि दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाए। आक्रोशित युवाओं ने स्टेशन रोड थाने की मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। सड़क पर बैठकर नारेबाजी की गई।

ये नेता भी पहुंचे थाने

घटना की खबर फैलते ही हिन्दू जागरण मंच के नेता राजेश कटारिया,भाजपा नेता निर्मल कटारिया समेत कई नेता भी मौके पर पंहुच गए है। सीएसपी अभिनव वारंगे भी मौके पर पंहुचे तथा प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हे समझाते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.