Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

पेंशनर्स की चिकित्सा समस्या…. निदान के लिए पहले डीआरएम को बताएंगे, फिर सीएमएस से चर्चा करेंगे

-पेंशनर एसोसिएशन ऑफ रेलवे (पीएआर) की मासिक बैठक में दी जानकारी।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम।  पेंशनर एसोसिएशन ऑफ रेलवे (पीएआर) की मासिक बैठक शुक्रवार को हुई। का सफल आयोजन किया गया। इसमें लगभग 40 सदस्य उपस्थित हुए। कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान 19 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की।

शुरुआत मंडल मंत्री रफ़ीक मंसूरी द्वारा की गई। उन्होंने पेंशनरों की चिकित्सा संबंधी समस्याओं का उल्लेख किया। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से इस विषय पर चर्चा करने का प्रस्ताव रखा। इसके पूर्व इस विषय पर डीआरएम से की गई चर्चा के बारे में विस्तार से बताया।

मंडल अध्यक्ष एलएस भटनागर ने रेल्लवे की अपनी नई हेल्थकेयर नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिसमें 100 रू.के शुल्क जमा करने पर रेलवे, रेल कर्मचारियों /पेन्शनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों का “युनिक मेडिकल आइडेन्टीफिकेशन कार्ड” ( यु.एम.आई.डी.) जारी करेगा। जिसकी सहायता से रेलवे द्वारा चिन्हित अस्पतालों और एम्स जैसे प्रतिष्ठानों में बिना किसी रेफलर के मुफ्त ईलाज की सुविधा  मिलेगी।

अरुण गर्ग द्वारा कम्युटेशन कटोत्री पर जयपुर केट के निर्णय के अनुसार सभी सदसयो को आवेदन देने की सलाह दी तथा उन्हें अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इसके पश्चात स्टेट बैक आफ इण्डिया, एसबीआई लाइफ इकाई के प्रबन्धक  महेन्द्रसिह राठौर द्वारा एसबीआई लाइफ के लाभ के बारे में विस्तार से बताया। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मोतियों का हार पहनाकर एवं बालपेन देकर सम्मानित किया।

असिस्टेंट डिवीजनल सेक्रेटरी चंपालाल गडवानी ने बताया कि इस मीटिंग में यह निर्णय भी  लिया गया कि माह में एक मीटिंग के बाद लंबे समय तक सदस्यों से कई मुद्दों पर  चर्चा नहीं हो पाती है। इसलिए हर माह के पहले शनिवार के अलावा तीसरे शनिवार को भी मीटिंग का आयोजन किया जाए। (अर्थात माह में दो मीटिंग ) माह की दूसरी  मीटिंग 21 सित. 2024 सांयकाल 4 बजे मजदूर संघ कार्यालय पर होगी। सभी सदस्यों से अनुरोध है कि समय परिवर्तन का ध्यान रखे एवं अपने साथ 4-5 नये सदस्यो को भी संस्था से जोड़ें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.