Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

रिटायरमेंट के आख़री दिन बच्चू भाई की बल्ले बल्ले….एक दिन पहले मिला प्रमोशन का तोहफा, बन गए सीनियर टेक्नीशियन

-वेरे मजदूर संघ के प्रयासों पर सीनियर डीपीओ ने की ताबड़तोड़ प्रमोशन की कार्यवाही।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे कर्मचारी बच्चू भाई सायडा को रिटायमेंट के एक दिन पूर्व अधिकारियों ने प्रमोशन के तोहफा देकर उनकी खुशी को दुगुना कर दिया। अब इन्हें उन्नत पद का आर्थिक लाभ ताउम्र मिलता रहेगा।
बच्चू भाई रतलाम रेल मंडल के इंदौर स्टेशन पर केरेज एंड वेगन विभाग में तकनीशियन ग्रेड -1 (लेवल -5) के पद पर पदस्थ थे। इंदौर स्टेशन पर रहते ये कर्तव्यनिष्ठ रेल कर्मचारियों में से एक थे। बच्चू भाई इसी माह 30 अगस्त को सेवानिवृत होने जा रहे थे। किन्तु बच्चू भाई के मन मे एक टिस थी की उच्च वेतनमान (लेवल -6) के पद उक्त विभाग में शम्भूपुरा डिपो में कुछ समय पूर्व रिक्त हुए है। फिर भी उनको पदोन्नति नहीं दी जा रही है। बच्चू भाई ने अपनी पीड़ा वेरे मजदूर संघ के इंदौर के अपने साथी एवं कार्यकर्ता जमील अंसारी के माध्यम से मंडल मंत्री अभिलाष नागर तक पहुंचाई। नागर ने वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भटनागर को इससे अवगत कराया कि कर्मचारी इसी माह सेवानिवृत हो रहा है। पद रिक्त है तथा कर्मचारी कर्तव्यनिष्ठ है एवं वरि. तकनिशियन की व्यावसायिक परीक्षा भी उत्तीर्ण है। शम्भूपुरा से पोस्ट को इंदौर स्थानातरित कर इन्हें पदोन्नति दी जा सकती है। इनके साथ ही इंदौर के दो एवं दाहोद का एक कर्मचारी और है, जिनकी सेवानिवृत मे दो वर्ष से कम का समय शेष है। कार्मिक विभाग ने वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के निर्देश पर सकारात्मक कार्यवाही करते हुए पदों को शंभूपुरा से इंदौर एवं दाहोद स्थानानतरित करने के लिए डीआरएम रजनीश कुमार से अनुमति मांगीl

डीआरएम ने दी सहमति

इस मामले में मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने डीआरएम से मुलाक़ात कर पदों के स्थानांतरण कर सेवानिवृत के पूर्व बच्चू भाई को पदोन्नति देने का निवेदन किया। इस पर डीआरएम ने सेवानिवृत से एक दिन पूर्व 29 अगस्त को बच्चू भाई सहित अन्य तीन कर्मचारियों के यथास्थान वरिष्ठ तकनीशियन के पद पर पदोन्नति आदेश जारी कर कर्तव्यनिष्ठ रेल कर्मचारी को उसकी उल्लेखनीय रेल सेवा के बदले तोहफा दिया। उक्त पदोन्नति आदेश जारी करवाने में वरि मंडल मेकेनिकल इंजिनियर (C&W) आनंद मुटाटकर ने भी रूचि दिखाई। बच्चू भाई जो मूलतः दाहोद के निवासी है। कड़े संघर्ष के बाद वर्ष 2005 में भर्ती हुए थे। उन्होंने वेरे मजदूर संघ एवं रतलाम रेल प्रशासन का आभार माना।

बच्चू भाई को यह होगा लाभ

पदोन्नति से वेतनवृद्धि के कारण ताउम्र अधिक पेंशन मिलेगी।
लेवल -6 (ग्रेड पे 4200) के अनुसार प्रथम श्रेणी रेल्वे पास की पात्रता से सेवानिवृत पर प्रथम श्रेणी पोस्ट रिटायरमेंट कम्प्लीमेट्री पास मिल सकेगा। सेवानिवृत जीवन में सुविधा मिलेगी l
अवकाश नगदीकरण, ग्रेच्युटी आदि का भुगतान बड़े हुए वेतनमान से मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.