Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

प्रशासनिक अवकाश के बाद लौटे सीनियर डीओएम अजय ठाकुर, पदभार संभाला, चतुर्वेदी गए छुट्टी पर

-मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अवकाश की प्रशासनिक व्यवस्था के मुताबिक फेरबदल।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सीनियर डीओएम (जी) पद पर कार्यरत अजय बी. ठाकुर ने प्रशासनिक अवकाश के बाद दोबारा इसी पद का प्रभार संभाल लिया है। साथ ही ठाकुर के अवकाश दिनों में सीनियर डीओएम रहे आलोक चतुर्वेदी प्रशासनिक अवकाश पर चले गए।

बता दें कि रेलवे की प्रशासनिक व्यवस्था के मुताबिक एडमिस्ट्रेशन लिव के अलावा फोर्स लिव अवकाश के भी प्रावधान रहते है। किसी अधिकारी का जांच प्रकरण चलने या दंडित तौर पर फोर्स लिव पर भेजा जाता है। जबकि प्रशासनिक कामकाजी व्यवस्था के मुताबिक एडमिस्ट्रेशन लिव यानी प्रशासनिक लिव भी दी जा सकती है। अधिकारी द्वारा स्वयं पारिवारिक कामकाज के चलते भी यह लिव ली जाती है।
सीनियर डीओएम (जी) अजय ठाकुर भी प्रशासनिक लिव के बाद 20 अगस्त से काम पर लौटे है। इसके बाद इन्होंने अपना पदभार संभालकर विधिवत कामकाज शुरू कर दिया है।

मथुरिया डीसीएम के पद पर कार्यरत

इधर, डीसीएम से सीनियर डीओएम पद पर रहे आलोक चतुर्वेदी भी प्रशासनिक लिव पर चले गए है। इन्होंने जब अल्प व्यवस्था के चलते ठाकुर के स्थान पर सीनियर डीओएम का पदभार संभाला था। तब इनके स्थान पर राजेश मथुरिया ने डीसीएम के रूप में पदस्थ हुए थे। फिलहाल मथुरिया डीसीएम के पद पर कार्यरत है। लेकिन चतुर्वेदी को अवकाश के बाद किस पद पर पदोन्नत किया जाएगा। यह उनके लौटने के बाद ही पता चलेगा।

राज्य प्रशासनिक तालमेल में माहिर ठाकुर

मूलतः रतलाम में पले बढ़े सीनियर डीओएम अजय ठाकुर को स्थानीय व राज्य स्तर पर प्रशासनिक तालमेल में महारथ हासिल है। दरअसल निजी व्यवहार के चलते ठाकुर के राज्य के पुलिस तथा प्रशासन के आला अधिकारियों से बेहतर संबंध रहे है। इसके चलते राज्य शासन के अधिकारियों से तालमेल बिठाकर इन्होंने रेलवे को कई मामलों में सहयोग भी किया है। यही वजह है कि अब तक के सभी डीआरएम व एडीआरएम से इन्हें तवज्जों मिली है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.