Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

पत्रकारिता के भाल पर उत्कृष्टता का तिलक : कैमरें व कलम से लोहा मनवाने वाले सर्वश्रेष्ठ पत्रकारों का सम्मान

रतलाम प्रेस क्लब का द्वितीय उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार समारोह 23 जून को।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम प्रेस क्लब का दूसरा उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार वितरण समारोह 23 जून को होगा। इसमें पत्रकारिता क्षेत्र में कैमरें या कलम से प्रतिभा का लोहा मनवाते उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों व प्रेस फ़ोटोग्राफ़र साथियों का सम्मान किया जाएगा। रतलाम प्रेस क्लब के सदस्यों को दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में शील्ड एवं 11-11 हजार रुपए के नगद पुस्कार से सम्मानित किया जाएगा।


रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी और सचिव यश शर्मा बंटी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोजन ‘पत्रकारिता के भाल पर उत्कृष्टता का तिलक’ थीम के साथ होगा। यह सागोद रोड स्थित जेएमडी पैलेस पर सुबह 10.15 बजे शुरू होगा। इसमें अतिथि प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनीता नागर सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, डीआईजी मनोज सिंह, कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी राहुल कुमार लोढ़ा रहेंगे। प्रदेश के ख्यात पत्रकार इंदौर से ललित उपमन्यु, सुधीर गोरे व हर्षवर्धन प्रकाश, भोपाल से पंकज मुकाती, सुमित शर्मा एवं उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष विशालसिंह हाड़ा तथा जिले के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, अधिकारी, शिक्षाविद् सहित अन्य गणमान्यजन भी शामिल होंगे।

सभी पुरस्कार दिवंगत पत्रकारों के नाम पर

समारोह में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के 3-3 और प्रेस फोटोग्राफी के लिए 1 पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा एक पुरस्कार सामाजिक सरोकार की खबरों के लिए पृथक से रहेगा। खास बात यह है कि ये पुरस्कार जिले के ख्यात दिवंगत पत्रकारों एवं उनके परिजन के नाम से हैं जो उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएंगे।

पुरस्कार इनकी स्मृति में

दिवंगत पत्रकार अमृत नलवाया, तेजमल लोढ़ा, रामनाथ शुक्ल, रवींद्र भट्ट, शांतिलाल कांठेड़, रमेश शर्मा, कैलाश बरमेचा, इंदरमल कटारिया, भगवतीलाल केलवा, पारस मूणत, ओमप्रकाश दवे, लक्ष्मीदेवी – आनंदीलाल मूणत एवं बी. एल. मीणा व श्रीमती वंदना मीणा की स्मृति में प्रदान किए जाएंगे।

वरिष्ठ पत्रकारों के निर्णय पर पुरस्कार

पदाधिकारियों के मुताबिक रतलाम प्रेस क्लब द्वारा पुरस्कार के लिए सदस्य पत्रकारों से अलग-अलग श्रेणी में सामाजिक सरोकार से जुड़ी 2023 की खबरें और फोटोग्राफ प्रवृष्टि के तौर पर आमंत्रित की गईं थी। विभिन्न पहलुओं पर परखने के बाद प्रदेश के ख्यात पत्रकारों ने इनमें से सर्वश्रेष्ठ का चयन किया। इन्हें पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.