Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

कालिका माता मंदिर पर खाटू श्याम भजन संध्या, आकाश अग्रवाल पेश करेंगे सुमधुर भजन

-23 जून को जनसंघ संस्थापक श्याम प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजन
-आयोजक सुधाकर मराठा ने श्रद्धालुओं से भजन संध्या में उपस्थित होने की अपील की।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर में बाबा खाटूश्याम भजन संध्या के भव्य आयोजन में शहरवासियों को सुमधुर भजनों का आनंद व श्रवण का लाभ मिलने वाला है। दरअसल 23 जून को प्रखर विचारक क्रांति का एवं जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रशाद मुखर्जी की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर कालिका माता प्रांगण में विशाल खाटूश्याम भजन संध्या का आयोजन रात 8 बजे होगा।


भजन संध्या के आयोजक हिंदू विचारधारा के अग्रणी सुधाकर राव मराठा रहेंगे। मराठा ने बताया कि युवा प्रख्यात भजन गायक आकाश अग्रवाल देवास द्वारा खाटूश्यामजी के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भजन संध्या को सफल बनाने के लिए अनेकों समाज संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक रखी गई। इसमें राजपूत समाज के नरेंद्र सिंह, मराठा समाज के हर्ष जाधव, जैन समाज के महेंद्र भंडारी, विवेक अग्रवाल, सिंधी समाज के श्याम लालवानी, विनोद एवं माली समाज के तरुण, अशोक देवड़ा, सर्व धर्म ब्राम्हण समाज के सत्येंद्र जोशी, राजू हॉकी, सोनी समाज से संजय सोनीवाल, गुर्जर समाज के राजेश, अशोक गुर्जर, बंजारा समाज के गोविंद बंजारा सहित अनेकों युवा उपस्थित थे।
सुधाकर राव मराठा मित्र मंडल ने खाटूश्याम भजन संध्या को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.