Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

डीजल शेड कर्मचारियों को तनाव देना बंद करें, अन्यथा परिणाम ठीक नहीं होंगे

-डीजल शेड लोकोमोटिव केयर सेंटर पर यूनियन का जमकर विरोध प्रदर्शन।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन द्वारा 19 जून को सुबह लोकोमोटिव केयर सेंटर डीजल शेड रतलाम गेट पर एक विशाल द्वार सभा (गेट मीटिंग) का आयोजन किया गया। इसमें वर्तमान परिस्थितियों के विरोध में एवं स्थानीय समस्याओं एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।
प्रदर्शन यूनियन के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में हुआ। इसमें संबोधित करते हुए मंडल मंत्री ने रेल प्रशासन द्वारा लोकोमोटिव केयर सेंटर में कर्मचारियों को मानसिक तनाव देने एवं नई व्यवस्था लागू करने, हठधर्मिता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए उन्हें चेतावनी दी है कि शीघ्र ही नई व्यवस्था को परिवर्तन कर कर्मचारियों को तनाव देना बंद करें अन्यथा उसके परिणाम ठीक नहीं होंगे।

यूनियन कर्मचारियों को अपना अधिकार दिलाना जानती है। इसी डीजल शेड से संस्था के पूर्व कामरेड द्वारा संघर्ष से अपना हक कर्मचारियों को दिलवा कर रहे हैं। यह यूनियन का इतिहास रहा है। मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने सभा को संबोधित कर प्रशासन को दिए आदेशों को शीघ्र वापस लेने की चेतावनी दी है। सभा को संगठन मंत्री सुनील चतुर्वेदी ने संबोधित कर कर्मचारियों की हित की बातें रखी। मीटिंग में उपस्थित सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी, शैलेष तिवारी, डीजल शेड शाखा सचिव भूपेन्द्र गुर्जर, शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, मैकेनिक ब्रांच के अध्यक्ष राजेश माथुर, सचिव कुलदीप सिंह, डीआरएम ब्रांच शाखा के सचिव अशोक तिवारी, यातायात ब्रांच मनीष जोशी, दिनेश छपरी, जनरल ब्रांच सचिव पंकज पंवार, सीनियर इंस्टिट्यूट कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जर, लोकोमोटिव केयर सेंटर ब्रांच से ओम प्रकाश मीणा, जितेंद्र सोनी, रामजीत मीणा, सतीश लाल, सिंह, मुकेश सोनी, प्रदीप महावर, अनिल कुमार, रैवेद्र मौटघरे, विनीत कुमार राजेश नलवाया, शिवराज गुर्जर, दीपक पवार, हेतराम बिश्नोई, राजेश डांगी आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.