-यूनियन की चित्तौड़गढ़ में कार्यकारिणी बैठक में ओपीएस सहित कई मुद्दों पर हुआ मंथन
-महामंत्री जेआर भोसले ने बैठक में दी कई अहम जानकारियां।
न्यूज़ जंक्शन
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन मंडल कार्यकारिणी की बैठक 6 मई गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि एआईआरएफ के कार्यकारी अध्यक्ष और यूनियन के महामंत्री जेआर भोसले, सहायक महामंत्री और जोनल अध्यक्ष आरसी शर्मा, रतलाम के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ की उपस्थित रहे। भोसले द्वारा संगठन और आगामी मान्यता को चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। संकल्प लिया गया कि चुनाव में यूनियन को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे।
बैठक में ओपीएस को लेकर भी चर्चा की गई। 50% डीए होने पर रनिंग कर्मचारियों के किलोमीटर अलाउंस को बढ़ाने के लिए रेलवे बोर्ड में चर्चा होने और कल ही लेटर लिखने की बात कही गई।
इस अवसर रेल सेवा और यूनियन से सेवानिवृत्ति पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिनेश दशोरा, राजीव जोशी और पंकज पटवारी का यूनियन के प्रति 30 सालों का समर्पण को लेकर सम्मान किया गया। कई ट्रैकमैन साथियों द्वारा महामंत्री और अध्यक्ष का किए गए कामों को लेकर उनका सम्मान किया गया। इसमें रतलाम मंडल के 300 से अधिक कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। ट्रैकमैन, पॉइंट्समैन, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, डीजल शेड और सीएन्डडब्यू के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। आगामी मान्यता के चुनाव में यूनियन को भारी बहुमत से विजय बनाने के लिए संकल्प लिया।
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का...
धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत...
रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प...
सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क...
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ...
अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ...
गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ...
मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...
रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज
अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...
