Logo
ब्रेकिंग
धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि...

राॅयल काॅलेज के मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में 103 विद्यार्थी हुए लाभान्वित

-मेगा प्लेसमेंट में 15 संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। सालाखेड़ी स्थित रॉयल काॅलेज कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन विद्यार्थियों के लिए बेहतर जीवन निर्माण का आधार बना है। इस मेगा प्लेसमेंट में 15 संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हुए विद्यार्थियों में से 103 का प्रारंभिक चयन संस्थानों व उनके प्रतिनिधियों द्वारा किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के माल्यार्पण से हुआ। राॅयल काॅलेज के इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में संस्था के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया ने सभी संस्थानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें इस कार्य हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

मेगा प्लेसमेंट ड्राइव के संयोजकगण डाॅ. आर.के. अरोरा एवं डाॅ. डी.आर.पुरोहित ने बताया कि, काॅलेज में संचालित -एमबीए, बीबीए, बीकॉम ,बीसीए, बी.एससी., बी.फार्मेसी, डी.फार्मेसी, बी.एड. एवं डी.एड. के अध्ययनरत अंतिम वर्ष के 465 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। सम्मिलित विद्यार्थियों को अधिकतम 5 संस्थानों से साक्षात्कार का अवसर प्रदान किया गया।

कुल सम्मिलित विद्यार्थियों में से 103 का प्रारंभिक चयन संस्थानों व उनके प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। विद्यार्थियों के चयन में प्रमुख संस्थानों में महिंद्रा ऑटोमोबाइल द्वारा 09, आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस द्वारा 03, रिलायंस जियो इन्फोकेम सॉल्यूशन लिमिटेड द्वारा 17, शंकुस मेडिसिटी द्वारा 07, पेटीएम द्वारा 11, जी.आर. इण्डस्ट्रीज द्वारा 07, किया मोटर्स द्वारा 06, कटारिया ज्वेलर्स द्वारा 04, जैन इंफोटेक द्वारा 08, ओमेक्स सिटी द्वारा 04, भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस द्वारा 04, ज्ञानगंगा पब्लिक स्कूल द्वारा 11, समता शिक्षा निकेतन द्वारा 02, मेहता पाईप्स द्वारा 02, नाहर ग्लोबल स्कूल द्वारा 08 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

मेगा प्लेसमेंट ड्राइव के टीपीओ डाॅ. अमित शर्मा ने बताया कि, प्रारंभिक चयनित 103 विद्यार्थियों में से अधिकांश विद्यार्थी एम.बी.ए. व बी.बी.ए. पाठ्यक्रम के रहे। इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में राॅयल काॅलेज के प्रो. डाॅ. संदीप सिद्ध, प्रो. दीपिका कुमावत, प्रो. स्नेहा चौरसिया, प्रो. जगदीश डुके, प्रो. चन्द्रकला दवे, प्रो. समीक्षा मेहरा, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो. गरिमा मिश्रा, प्रो. आकांक्षा भदौरिया, प्रो. दिव्या शर्मा, प्रो. विजय पाठक, प्रो. आरती वर्मा, प्रो. दीक्षा खटीक, प्रो. प्रियंका दवे, प्रो. सोनाली वर्मा, प्रो. कहकशा चिश्ती, प्रो. अपूर्वा जोशी, प्रो. गजराज सिंह राठोर, प्रो. शोभा पटेल, प्रो. शाहिस्ता शेख, प्रो. आदित्य राजपुरोहित का सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.