Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

सामूहिक मंथन….यांत्रिक शाखा की कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श

-बैठक में धीरज प्रजापति यांत्रिक शाखा-3 उपाध्यक्ष, अरविन्द शर्मा संयुक्त सचिव तथा शशांक सहा सचिव नियुक्त।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ कार्यालय रतलाम में यांत्रिक शाखा की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श तथा मंथन किया गया। वहीं यांत्रिकी व रनिंग शाखा में नियुक्तियां की गई। इस दौरान रनिंग तथा सी एंड डब्ल्यू के 60 से 70 कर्मचारियों ने करतल ध्वनि से नियुक्ति को लेकर सहमति दी गई।
बैठक को मंडल मंत्री अभिलाष नागर तथा मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरि ने संबोधित किया। संगठन द्वारा कर्मचारी हित में किए कार्यो को बताया तथा आगे भी कर्मचारियों की जायज मांगों के लिए सदैव संघर्ष करते रहने की बात कही। इसके साथ ही उपस्थित कर्मचारियों द्वारा रनिंग की कुछ स्थानीय तथा वर्किंग की समस्याओं से भी अवगत कराया गया।

बैठक में इनकी की गई नियुक्तियां

कार्यक्रम के दौरान धीरज प्रजापति को यांत्रिक शाखा-3 का उपाध्यक्ष, अरविन्द शर्मा को संयुक्त सचिव तथा शशांक को सहा सचिव बनाया गया। इसी तरह रनिंग की युवा समिति में अध्यक्ष अटल मीणा तथा सचिव महेश प्रजापति तथा 12 अन्य लोगों को पदाधिकारी नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पहार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. अम्बेडकर नगर से उपस्थित संयुक्त मंडल मंत्री रोशनलाल कौशल (ट्रेन मेनेजर) के सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जेसी बैंक डायरेक्टर तथा संयुक्त शाखा सचिव वाजिद खान ने किया तथा आभार यांत्रिक शाखा सचिव दीपक गुप्ता ने माना।
बैठक में सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, सीडब्ल्यूसी महेंद्र सिंह राठौड़, याँत्रिक शाखा सचिव दीपक गुप्ता,अध्यक्ष हिमांशु पिटारे, यातायात शाखा सचिव संजय कुमार, महू शाखा सचिव बलराम बड़गोत्या के साथ रनिंग तथा सी एंड डब्ल्यू के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds