Logo
ब्रेकिंग
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री

माइनर सर्जरी…रेलवे वाणिज्यिक विभाग के सीएमआई की अदला-बदली, इंदौर स्टेशन पर सालों से जमे

-पिरियोडिकल तबादलें की कार्रवाई में अभी भी कई कर्मचारी बचे।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे के मंडल कार्यालय में सीएमआई के तबादलों की कार्रवाई में इनके स्थान बदले गए है। स्टेशन के सीएमआई को मंडल कार्यालय बुलवाया गया है। जबकि मंडल कार्यालय में कार्यरत सीएमआई को स्टेशन भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के दीगर इंदौर स्टेशन पर कार्यरत सीएमआई लंबे समय से जमे है। इसे लेकर भी सवाल खड़े होने लगे है।
मालूम हो कि वाणिज्य विभाग में टिकिट चेकिंग सहित अन्य स्थानों पर तबादलें किए गए। मंडल कार्यालय के कुछ क्लर्क लंबे समय से एक ही टेबल पर टिके हुए है।
इधर दो दिन पूर्व आंशिक रूप से जारी आदेश में रेलवे स्टेशन पर कार्यरत सीएमआई संजय वशिष्ठ का तबादला मंडल कार्यालय किया गया है। जबकि वशिष्ठ के स्थान पर मंडल कार्यालय से सीएमआई सपना शर्मा को रेलवे स्टेशन भेजा गया। इन तबादलों की प्रकिया के पीछे मुख्य वजह विभाग प्रमुख व कर्मचारी के बीच नोकझोंक बताई जा रही है।

तबादलों का दायरा व्यापक नहीं?

विभाग में सीएमआई के दबादलों का दायरा भी सीमित रहना भी आम कर्मचारियों की समझ से परे है। दरअसल रतलाम में पूर्व में कार्यरत सीएमआई नीरज कुमार का कम अवधि के अंतराल में तबादला किया गया। वहीं सीएमआई वशिष्ठ भी हाल ही में उज्जैन से रतलाम आए। जबकि इंदौर स्टेशन पर कार्यरत सीएमआई चंद्रशेखर शर्मा व सतीश लंबे समय से स्टेशन पर कार्यरत रहने पर भी सवाल खड़े होने लगे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds