Logo
ब्रेकिंग
​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क... ​रतलाम में ट्रेन और कार की टक्कर: सेजावत-बंजली बायपास रेलवे फाटक पर टला बड़ा हादसा, डीआरएम ने दिए उच्...

प्लेसमेंट ड्राइव में विद्यार्थियों को मिलेंगे कंपनियों के ऑफर

-रॉयल कॉलेज में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। सालाखेड़ी स्थित रॉयल कॉलेज कैंपस में 1 जून 2024 शनिवार को काॅलेज प्लेसमेंट सेल द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। राॅयल काॅलेज में संचालित एमबीए, बीबीए, बीकॉम ,बीसीए, बी.एससी., बी.फार्मेसी, डी.फार्मेसी, बी.एड. एवं डी.एड. के अध्ययनरत् अंतिम वर्ष के विद्यार्थी तथा विगत् वर्ष के पास-आउट विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए कैम्पस ड्राइव के संयोजकगण डाॅ. आर.के. अरोरा एवं डाॅ. डी.आर.पुरोहित ने बताया कि, रतलाम के प्रतिष्ठित संस्थान व उनके प्रतिनिधि जैसे रिलायंस जियो इन्फोकाम सॉल्यूशन लिमिटेड, टाटा ए.आई.जी, भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस, कटारिया ज्वेलर्स, जना माइक्रोफाइनेंस, आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस, ओमेक्स सिटी, जी.आर. इण्डस्ट्रीज, जावरा फ्लोअर मिल्स, किया मोटर्स, महिंद्रा ऑटोमोबाइल, शंकुस मेडिसिटी, मुकुंद डायग्नोसिस सेन्टर, प्रभा लक्ष्मी फायनेन्स, ट्रेड प्लस सॉल्यूशन, समता शिक्षा निकेदन, गुरू रामदास पब्लिक स्कूल, नाहर ग्लोबल स्कूल, ज्ञानगंगा पब्लिक स्कूल आदि सम्मिलित रहेगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.