Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

लापरवाही की मिलेगी सज़ा.. ! स्वीमिंग पुल संचालक, ट्रेनर सहित एक अन्य युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज

-डॉल्फिन स्वीमिंग पुल में अनिकेत के डूबने से मौत का मामला।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। सैलाना रोड स्थित डाल्फिन स्वीमिंग पुल में डूबने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने स्वीमिंग पुल संचालक, ट्रेनर सहित एक अन्य युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज किया है।

मालूम हो कि 19 मई की शाम डॉल्फिन स्वीमिंग पुल में डूबने से अनिकेत दिनेश तिवारी (19) निवासी पटेड़ा थाना मौरावा जिला उन्नाव उत्तरप्रदेश हाल मुकाम ब्राह्मणों का वास की मौत के मामले में पुलिस ने संचालक सहित अन्य पर कार्रवाई की गई है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मोहक तिवारी की सूचना पर मर्ग कायम किया था। अब पुलिस ने मामले में तीन लोगों की लापरवाही से युवक की मौत डूबने से होना पाया। इसमें स्वीमिंग पुल के ट्रेनर कमल टांक निवासी कोमलनगर, सहित स्वीमिंग पुल संचालक विजयशंकर पांडेय और पीयूष कुमावत नामक युवक के खिलाफ 304ए 34 भादवि में अपराध कायम किया है।

मृतक अनिकेत तिवारी पिछले दिनों दोस्तों के साथ कोमलनगर स्थित स्वीमिंग पुल गया था। स्वीमिंग पुल के किनारे बैठा था कि तभी एक अन्य तैराक का पैर लग जाने से वह सीधे स्वीमिंग पुल में जा गिरा था। जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी तब तक भी स्वीमिंग को चालू पाया गया। वहां पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव वारंगे ने स्वीमिंग पुल बंद करवाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.