-जीआरपी ने मामले को संज्ञान में लेकर परिजनों को सूचित किया।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेल मंडल के अमरगढ़-पंच पिपलिया सेक्शन के बीच 30 मई को पैसेंजर गार्ड का शव मिला। इसकी सूचना पर जीआरपी मेघनगर ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद विभाग व परिजनों को इसकी सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक अमरगढ़ पंचपिपलिया स्टेशन के मध्य किमी संख्या 600/22-24 पर रेलवे ट्रैकमैन ने शव देखा। जीआरपी को इसकी सूचना पर शव की तलाशी ली तो पहचान पत्र मिला। इससे पृथ्वीलाल मीणा वरिष्ठ पैसेंजर गार्ड के रूप में पहचान हुई। आशंका जताई गई कि ट्रेन से गिरने से गार्ड की मौत हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
