Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

सदैव कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्षरत… संवैधानिक अधिकार दिलाने में मददगार भी ‘सीटू

‘-सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन, सीटू का 54वें स्थापना दिवस पर पदाधिकारी बोले।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ‘सीटू’ का 54वां स्थापना दिवस एमआर यूनियन ऑफिस शास्त्री नगर में मनाया गया। पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन के कॉम आई एल पुरोहित विशिष्ठ अतिथि रहे। कॉम एम एल नागावत ने अध्यक्षता की।
कॉम पुरोहित ने कहा कि सीटू सदैव कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष कर उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने में मददगार साबित हुई है। चाहे न्यूनतम वेतन हो, कामकाजी महिलाओं के अधिकारों को संरक्षित करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। सीटू ने जुझारु संगठन के रूप में पहचान बनाई है। कॉम. नागावत ने सीटू समर्थित यूनियनों के बारे में कहा कि चाहे एमआर यूनियन हो, आशा ऊषा संघ हो या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ, मजदूर निर्माण, पेंशनर्स संघ सभी यूनियनों ने संघर्ष कर एनडीए सरकार हो या यू पी ए सरकार अपने हितों के लिए सदैव कर्मचारियों के लिए आवाज़ बुलंद की है। सभा को सीटू जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ अध्यक्ष कृष्णा सोनगरा, एमआर यूनियन के कॉम रसीद खान ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर रवीन्द्र शर्मा, चिंटू कुमार, राधेश्यम दुबे, मनोज असाटी, संजय व्यास, निखिल मिश्र, आदि मौजूद रहे। संचालन राकेश मालवीय, आभार अविनाश पोरवाल ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.