Logo
ब्रेकिंग
ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि...

ओल्ड पेंशन व 8वें वेतनमान की मांग को लेकर वित्त मंत्री से सकारात्मक चर्चा

-भामसं के अभा संगठन मंत्री सीवी सुरेंद्र एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेश ने परिषद पदाधिकारियों को दी जानकारी।
-मुंबई से उदयपुर जाते वक्त शीर्ष पदाधिकारियों का स्टेशन पर किया गया सम्मान।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मुंबई से उदयपुर जाने के लिए रतलाम से गुजरे भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री सीवी सुरेंद्र एवं महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा व गुजरात के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेश का पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। भामसं के सुरेंद्र व राजेश ने स्थानीय परिषद के पदाधिकारियों को बताया कि ओल्ड पेंशन व 8वें वेतनमान को लेकर सरकार से सकारात्मक चर्चा हुई है। इस पर परिषद पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताई।


स्टेशन पर स्वागत करने में जोनल संगठन मंत्री शिव लहरी शर्मा, सहायक महामंत्री पुष्पेंद्र पराशर, मंडल मंत्री शान पांडेय, एसएंडटी शाखा अध्यक्ष प्रेम राज, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रभात आनंद, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश मीणा, टिकट चेकिंग से पदाधिकारीगण, मंडल वित्त मंत्री गोकुल सिंह रामदास के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
जोनल संगठन मंत्री शर्मा ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के दोनों पदाधिकारी ने उन्हें अवगत कराया कि ओल्ड पेंशन व 8वें वेतनमान को लेकर वित्त मंत्री से सार्थक चर्चा हुई है। उम्मीद है जल्दी ही सकारात्मक हल निकलेगा। परिषद द्वारा मामला हल होने तक दोनों मुद्दों पर संघर्ष जारी रखा जाएगा।
परिषद के मंडल प्रवक्ता सुजीत कुमार शर्मा ने बताया कि स्टेशन पर परिषद के पदाधिकारियों के अलावा भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री दिलीप पाटीदार, पूर्व जिला मंत्री श्याम मनोहर यादव, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने भी दोनों का स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds