Logo
ब्रेकिंग
​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क... ​रतलाम में ट्रेन और कार की टक्कर: सेजावत-बंजली बायपास रेलवे फाटक पर टला बड़ा हादसा, डीआरएम ने दिए उच्...

आधी रात काले बेग में सोना ही सोना…रेलवे स्टेशन से 80 लाख रुपए कीमती एक किलो से अधिक वजनी सोना जेवरात ले लाते युवक पकड़ा

-ट्रेन से ले जाने पुराने मालगोदाम एरिया से ले जा रहा था युवक, आरपीएफ की पड़ी नजर।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे स्टेशन परिसर से आरपीएफ ने 80 लाख रुपए कीमती एक किलो से अधिक वजन का सोने की जेवरात के साथ युवक को पकड़ा।
युवक स्टेशन के पुराने माल गोदाम एरिया से काले रंग के पिट्ठू बेग में जेवरात लेकर जा रहा था। शंका होने पर जांच की तो आरपीएफ टीम दंग रह गई।
जानकारी के मुताबिक 29 मई 2024 की रात की 12.30 बजे का यह वाकिया है। रतलाम माल गोदाम एरिया से एक युवक पिट्ठु बेग टांगे गुजर रहा था। ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ टीम के हेड कांस्टेबल अजयराव बाविस्कर, कांस्टेबल प्रमोद कुमार शर्मा व कांस्टेबल विपिन मेहता की नजर पड़ी। तब इसे रोककर बेग की जांच की गई। बाद में इसे आरपीएफ पोस्ट लेकर गए। जांच की तो इसमें 1124.43 ग्राम वजनी जेवरात निकले। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80,000,00 (अस्सी लाख रुपए ) है। पूछताछ करने पर युवक ने अपना पूरा नाम भगवान सिंह पिता भूर सिंह (34 वर्ष) राजपूत, हाल निवासी-31/2, वेद व्यास कॉलोनी, रतलाम स्थायी निवास ग्राम मेडिया, पोस्ट काछबली खेरावड़ी, तहसील भीम, जिला राजसमंद, राजस्थान बताया।

ज़ेवरात के नग की गिनती की गई

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी की निगरानी में आरपीएफ निरीक्षक सतीश तंवर ने 02 पंचों को बुलाकर उसके कब्जे से पिट्ठू बेग को खोलकर दिखाने को कहा। तब पकड़े गए युवक ने स्वयं अपने हाथों से उक्त पिट्ठू बेग को खोला। 02 प्लास्टिक के बॉक्स (01 बॉक्स पर गोल्डन टेपिंग की हुई तथा दूसरा सफ़ेद रंग का) निकाले गए। खोलने पर उनमें गोल्डन टेपिंग बॉक्स में कुल चार थैलियों में 08 नग टीका वजन 35.530 ग्राम, 31 नग लेडीज रिंग वजन 151.590 ग्राम, 01 नग अन्य लेडीज रिंग 8.340 ग्राम, 12 नग बॉम्बे हार वजन 243.94 ग्राम व 44 नग पेंडल वजन 216.830 ग्राम निकले। दूसरे सफ़ेद रंग के बॉक्स में 12 नग चिकार सेट वजन 468.20 ग्राम था। इस प्रकार सभी जेवरात का कुल वजन 1124.43 ग्राम निकला। उक्त सोने के जेवरात के बिल व रसीद के बारे में पूछने पर खरीदी संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। लेकिन उसने रतलाम शहर चाँदनी चौक स्थित केडी ज्वेलर्स का डिलीवरी चालान प्रस्तुत किया। जिसका अवलोकन करने पर उपरोक्त सभी जेवरात प्रति नग व वजन के साथ उक्त चालान में उल्लेखित थे। सामानों की कीमत एवं जीएसटी का कोई उल्लेख नहीं होना पाया गया। आरपीएफ ने आगे की कार्यवाही के लिए आयकर विभाग रतलाम व इंदौर एवं सी.जी.एस.टी. एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क, प्रभाग रतलाम (मध्य प्रदेश) को मौखिक शासकीय मेल के माध्यम से अवगत कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.