Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

रेलवे क्लर्क वापी चौधरी को बनाया डीआरएम ब्रांच का शाखा सचिव

-वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के संगठन में फेरबदल।

-मंडल मंत्री अभिलाष नागर व मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी द्वारा की घोषणा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। डीआरएम ऑफ़िस में कार्यरत क्लर्क वापी चौधरी को डीआरएम शाखा सचिव पद पर नियुक्त करने की घोषणा की गई। इस पद के समायोजन की प्रकिया लंबित थी।


शुक्रवार को मंडल मंत्री अभिलाष नागर व मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी की मौजूदगी में मजदूर संघ कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें नागर ने सर्वसम्मति से चौधरी को शाखा सचिव पद का प्रभार देने की घोषणा की है। इससे पहले यह पद संगठन के गौरव दुबे के जिम्मे था। लेकिन पिछले साल सर्जिकली फेरबदल में गौरव को सहायक मंडल मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया। तब से शाखा सचिव पद किसी अन्य को देने की अटकलें चल रही थी। अंततः चौधरी की सक्रियता को देखते हुए शाखा सचिव का पद इन्हें सौंपने की घोषणा की गई। इन्हें मंडल मंत्री ने हार पहनाकर स्वागत किया। मामले में चौधरी का कहना है कि शाखा सचिव की औपचारिक घोषणा की गई है। मुख्यालय से लेटर आने में पखवाड़ा लग सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.