Logo
ब्रेकिंग
जीएम साहब, अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है...यह तो सीधे बोर्ड पॉलिसी की अवहेलना, रेल संगठन पदाधिक... ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन

मजदूर संघ से सम्बद्ध जैसी बैंक डायरेक्टर वाजिद पर रनिंग कर्मचारी रामकिशोर मीणा के साथ मारपीट का आरोप

-विरोध में लामबंद हुए मीणा समाज के कर्मचारियों ने बी फार्म भरकर मजदूर संघ की सदस्यता खत्म करने की पहल की।

-वाजिद खान ने कहा कोई मारपीट नही की, आरोप गलत व निराधार है।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम मंडल के मंडल मुख्यालय पर कार्यरत रनिंग कर्मचारी रामकिशोर मीना ने मजदूर संघ से सम्बद्ध व वाजिद खान पर मारपीट का आरोप लगाया। विरोध में रतलाम में कार्यरत मीणा समाज के कर्मचारियों ने मजदूर संघ की प्राथमिक सदस्यता को रुकवाने का निर्णय लिया गया। सभी शुक्रवार को रेलवे कॉलोनी स्थित शांतिवन परिसर पर इकट्ठा हुए तथा विरोध स्वरूप बी फार्म भरे गए। इसके बाद सीनियर डीईई टीआरओ से भी मिलने पहुंचे।
इधर, वाजिद खान का कहना है कि मुझ पर मारपीट का लगाया गया आरोप झूठा है। बल्कि यह मामला प्रशासन से जुड़ा है।
इस वाकिए की जानकारी देते हुए रेलवे लोको सुरेश मीणा ने बताया कि 22 मई को साथी सहायक लोको पायलट रामकिशोर मीणा बच्चों की फीस (चाइल्ड एज्युकेशन अलाउंस) का फार्म जमा करने सीटीसीसी ऑफिस में क्लर्क के पास पहुंचे थे। फॉर्म में कुछ जानकारी ठीक से दर्ज करवाने को लेकर क्लर्क से बात चल रही थी। तभी वहां मौजूद वाजिद खान ने रामकेश मीणा के साथ कहासुनी के बाद मारपीट की। रनिंग ड्यूटी से लौटकर मीणा ने इसकी जानकारी साथियों को दी। इसके बाद सभी ने इकट्ठा होकर विरोध जताते हुए बी फार्म भरकर मजदूर संघ की सदस्यता खत्म करने की पहल कर दी। वहीं सभी सीनियर डीईई टीआरओ महेश कुमार गुप्ता से मिलने डीआरएम ऑफिस पहुंचे। इस पर गुप्ता ने उन्हें सोमवार को बुलवाकर आश्वस्त किया कि जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन से जुड़ा मामला, क्लर्क ने की मीणा की शिकायत-वाजिद

इधर, मामले में जेसी बैंक डायरेक्टर व मजदूर संघ पदाधिकारी वाजिद खान ने बताया कि रामकिशोर मीणा का सीटीसीसी ऑफिस के क्लर्क से विवाद हुआ था। इसे लेकर सभी क्लर्क ने मिलकर विभाग प्रमुख से शिकायत की थी। इसलिए यह मामला प्रशासन से जुड़ा है। मुझ पर लगाया जा रहा मारपीट का आरोप पूरी तरह से निराधार है। यदि ऐसा होता तो रिपोर्ट दर्ज करवाकर मेडिकल करवाया जाता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds