-डीआरएम ऑफिस के कार्मिक विभाग व सामान्य शाखा के कर्मचारियों ने डीआरएम से की मांग
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम शहर में 45 डिग्री से अधिक तापमान में हर कोई गर्मी से परेशान है। वहीं केंद्र सरकार के डीआरएम ऑफिस में गर्मी से ऊपरी मंजिल तपने से वहां काम करने वाले कर्मचारियों का सिर भी ठनकने लगा है।
हलाहल गर्मी की संत्रास से बेज़ार इस विभाग के कर्मचारी अपनी पीड़ा से रूबरू कराने पहले विभाग प्रमुख सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर के पास पहुंचे। उन्हें अपनी व्यथा बताई। इसके बाद सभी उनके साथ सीधे डीआरएम रजनीश कुमार के पास गुहार लगाने गए।
कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि उनके कामकाज का स्थान ऊपरी मंजिल पर होने से उन्हें इन दिनों सर्वाधिक गर्मी से जुझना पड़ रहा है। वहीं पहली मंजिल के केबिन व हाल में लगे ऐसी के आउटर ऊपर लगे होने से उन्हें अतिरिक्त गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
इसलिए ऊपरी मंजिल पर काम करने वाले हम सभी कर्मचारियों के लिए सेंट्रल ऐसी लगाने के इंतज़ाम किए जाए। इससे की उन्हें शासकीय काम करने में सुविधाओं का लाभ मिल सके।
ठंडे पानी की भी समस्या
इधर कर्मचारियों के लिए ठंडे पानी के भी ऑफिस में पर्याप्त इंतजाम नहीं है। कुछ सेक्शनों में सशुल्क पानी की केन मंगवानी पड़ रही है। वही अधिकांश कर्मचारी घर से पानी की बोतल के इंतजाम के साथ ऑफिस आ रहे है। समस्या यह है कि घर से लाए एक या डेढ़ लीटर पानी को दिनभर बचा बचाकर उपयोग करना होता है। इसलिए कुछ कर्मचारी मजबूरन छुपते-छुपाते पानी पीने को विवश है। अपने साथियों या आगंतुकों को पानी की मनुहार करने में भी बचते है।
