-शव की शिनाख्त नहीं हुई, पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे कॉलोनी स्थित खेल मैदान के पास मंगलवार शव मिलने से आसपास एरिया में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हालांकि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं ही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक जीआरपी को रेलवे कॉलोनी स्थित फुटबॉल खेल मैदान के पास शव होने की सूचना मिली। इस पर जीआरपी चौकी से मोहम्मद रईस ने शव को मैजिक में चढ़ाकर मेडिकल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि अभी शिनाख्त नहीं हुई है। मेडिकल कॉलेज में शव रखवाया गया है।
