-डायवर्ट रूट से आ रही ट्रेनें, परिचालन हो रहा बाधित।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ट्रेनों के डायवर्ट रूट से चलने से परेशान यात्रियों को रतलाम आने के बाद प्लेटफार्म डायवर्ट से और भी मुश्किलें झेलना पड़ रही है। प्लेटफॉर्म खाली होने के बावजूद ट्रेनें अन्यत्र बदले स्थान पर ठहराई जा रही। इसका खामियाजा सीनियर सिटीजन सहित आम यात्रियों को उठाना पड़ रहा है।
इधर, स्टेशन के अधिकारियों का कहना है की ऑपरेटिंग की सुलभता के मान से ट्रेनों को बदले प्लेटफॉर्म पर ठहराना हमारी मजबूरी है।
बताया जा रहा कि पंजाब के सेक्शनों में काम के चलते ट्रेनें बदले मार्ग से आ-जा रही है। इस वजह से इनके परिचालन के समय मे देरी हो रही है। रतलाम में क्रमशः ट्रेनें आने से ट्रेनों को ठहराने के प्लेटफॉर्म भी बदले जा रहे है।
वीडियो-प्लेटफॉर्म 4 की ट्रेन प्लेटफॉर्म 5 से निकाली जा रही।
दूसरी ओर रिटायर्ड ऑपरेटिंग कर्मचारियों का कहना है कि 4 नंबर पर खड़ी ट्रेन ठहराव व रवाना होने के बाद पिछली ट्रेन को इसी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जा सकता है। लेकिन प्लेटफॉर्म 4 के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 5 की ओर भेजना उचित नही है। इससे यात्रियों को पैदल पुल से होकर प्लेटफॉर्म 4 की ओर आकर स्टेशन से बाहर निकलना पड़ रहा है। उम्रदराज यात्रियों व महिला यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
जयपुर स्टेशन पर विकास कार्य के कारण ट्रेने प्रभावित
इधर, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेने उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के जयपुर स्टेशन पर किए जा रहे विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण प्रभावित होगी। प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-
मार्ग परिवर्तन:-
1. 01 जून, 2024 से 03 अगस्त, 2024 तक हैदराबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 17020 हैदराबाद हिसार एक्सप्रेस वाया फुलेरा-रिंगस चलेगी, इस दौरान ट्रेन का रेनवाल स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया गया है।
2. 04 जून, 2024 से 06 अगस्त, 2024 तक हिसार से चलने वाली गाड़ी संख्या 17019 हिसार हैदराबाद एक्सप्रेस वाया रिंगस-फुलेरा चलेगी, इस दौरान ट्रेन का रेनवाल स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया गया है।
3. 04 जून, 2024 से 06 अगस्त, 2024 तक रामेश्वरम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20497 रामेश्वरम फिरोजपुर एक्सप्रेस वाया फुलेरा- रिंगस चलेगी।
4. 01 जून, 2024 से 03 अगस्त, 2024 तक फिरोजपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20498 फिरोजपुर रामेश्वरम एक्सप्रेस वाया फुलेरा- रिंगस चलेगी।
दो ट्रेनों का खातीपुरा स्टेशन तक अस्थाई विस्तार:-
1. 06 जून, 2024 से 01 अगस्त, 2024 तक गाड़ी संख्या 22175 नागपुर जयपुर एक्सप्रेस खातीपुर स्टेशन तक जाएगी।
2. 07 जून, 2024 से 02 अगस्त, 2024 तक गाड़ी संख्या 22176 जयपुर नागपुर एक्सप्रेस खातीपुरा स्टेशन से चलेगी।
