Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

यशी ने बढ़ाया रतलाम का यश, किया परिवार का नाम ऊंचा

-केट की परीक्षा में 98.68 प्रतिशत अंक प्राप्त

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, तो मंजिल मिलना तय है। रतलाम की यशी रूपावत ने सही साबित किया है। उन्होंने केट की परीक्षा में 98.68 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ना केवल रतलाम के यश को बढाया, अपितु आईआईएम मुंबई में जाने का निर्णय लेकर अपने सुनहरे भविष्य की इबारत भी लिख डाली है।
कु. यशी भारतीय स्टेट बैंक रतलाम में कार्यरत आभा रूपावत की बेटी तथा किरण मेडिकल वाले विजय कुमार जैन की नातिन है। उन्होंने केट की परीक्षा में जब 98.68 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लिए, तो उन्हें आईआईएम मुंबई सहित देश के अन्य शीर्ष इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मेनेजमेंट में उनका चयन हो गया। यशी ने मुम्बई प्रबंधन संस्थान में जाने का फैसला लिया है, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा।
21 वर्ष की उम्र में रतलाम का नाम रोशन करने वाली कु. यशी ने कक्षा 10 तक की शिक्षा गुरु तेग बहादुर एकेडमी से ली, जबकि 12 वीं साईं श्री इन्टर नेशनल एकेडमी से की है। वे दून बिजनेस स्कूल देहरादून में बीबीए कर रही है और अपनी पूरी सफलता का श्रेय परिवार को देती है। उन्होंने अपने श्रेष्ठ भविष्य के निर्माण के लिए गुरूजनों के प्रति भी कृतज्ञता ज्ञापित की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.