Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

ट्रैकमैन कैडर को 2 लीटर पानी की बोतल का वितरण किया जाएगा।

-अनुकंपा प्रकरणों पर सहमति देने एवं लोको पायलट पैसेंजर पदों पर पदोन्नति देने पर डीआरएम का आभार जताया गया।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। भरी गर्मी सहित अन्य मौसम में रेलवे ट्रैक की निगरानी व रखरखाव का जिम्मा उठाने वाले ट्रैकमैन कर्मचारियों को अब रेल प्रशासन द्वारा 2 लीटर पानी की बोतल दी जाएगी। ताकि वे काम करने के दौरान पानी पीकर सूखे कंठ की प्यास बुझा सके।
रेलवे मजदूर संघ की 2024 की दूसरी पीएनएम की बैठक 17 मई को हुई। इसमें मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में मजदूर संघ द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के 14 प्रकरणों पर सहमति देने एवं लोको पायलट पैसेंजर पदों पर पदोन्नति देने पर मंडल रेल प्रबंधक का आभार व्यक्त किया गया। कर्मचारी हितों पर मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार एवं सभी ब्रांच अधिकारियों से चर्चा की गई।
मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया विभिन्न मुद्दों को लेकर संघ द्वारा मुद्दे उठाए गए। जिन पर निम्न मुद्दों पर रेल प्रशासन से सहमति बनी। इसके पश्चात इस माह सेवानिवृत हो रहे संयुक्त मंडल मंत्री व ट्रेन मैनेजर रोशनलाल कौशल एवं नवनियुक्त असिस्टेंट ऑपरेटिंग मैनेजर वडोदरा विनय सिंह (वर्तमान स्टेशन मास्टर व शाखा सचिव सीहोर) का मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार द्वारा शाल श्रीफल पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर, सीडब्ल्यूसी महेंद्र सिंह राठौर, शाखा सचिव संजय कुमार दीपक गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इन मुद्दों पर हुई सहमति

1- मजदूर संघ की मांग पर संस्कृतिक सभागृह में बुकिंग प्रारंभ कर दी गई है।

2- रेलवे अस्पताल में सफाई एवं सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया। जिसमें इन्हें सुचारू व्यवस्था करने पर सहमति बनी।

3- नई पेंशन स्कीम से ओल्ड पेंशन स्कीम में समाहित कर्मचारियों की जिनकी एनपीएस राशि पीएफ खातों में जमा नहीं हुई वो जल्द ही राशि जमा कर दी जाएगी।

4- रेलवे आवास पुल बैलेंसिंग की बैठक जो लंबे समय से नहीं हुई हैं वो जल्द ही आयोजित की जाएगी।

5- रेलवे कॉलोनी में शीघ्र ही कॉलोनी में शीघ्र ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। रोड नंबर 2 संप बना दिया गया है। जिसका कनेक्शन फिल्टर पंप से किया जा रहा है। यह कार्य पूर्ण होने के पश्चात शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी।

6- महू कोचिंग डिपो में शीघ्र ही कैंटीन की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

7- ट्रैकमैन कैडर को 2 लीटर पानी की बोतल का वितरण किया जाएगा।

8- ट्रेन मैनेजर गुड्स के रिक्त पदों पर पदोन्नति हेतु एलडीसी परीक्षा का आयोजन शीघ्र होगा।

9- बारिश के पूर्व रेल आवासों में लीकेज की समस्या दूर की जाएगी। दाहोद वर्कशॉप रेलवे कॉलोनी में ड्रेनेज समस्या का निराकरण 15 दिवस के भीतर कर दिया जाएगा।

10- अंतर रेलवे आपसी स्थानांतरण के लंबित प्रकरणों को रेलवे बोर्ड की पॉलिसी के अनुसार शीघ्र ही निराकृत किया जाएगा।

11- डीआरएम द्वारा स्टेशन सहित रेलवे आवासों का निरीक्षण करने पर सहमति।

12- ट्रेन मेनेजर के 100 से अधिक पदों पर एलडीसी के माध्यम से पदोन्नती प्रदान की जाएगी।

13- शंभूपुरा डिपो के कर्मचारियों को उनकी मांग पर नीमच में रिक्त पड़े हुए रेल आवासों को आबंटित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.