Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

राॅयल काॅलेज के एम.बी.ए. विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

-एमबीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर में विद्यार्थियों ने पाए उच्च अंक।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। विक्रम विश्ववविद्यालय उज्जैन ने एम.बी.ए. प्रथम व तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। घोषित परीक्षा परिणाम में राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अंतर्गत संचालित एम.बी.ए. पाठ्यक्रम में अध्ययनरत प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहा है।

जानकारी देते हुए राॅयल काॅलेज के प्रबंधन संकाय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री ने बताया कि एम.बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की प्राची शुक्ला ने 80.91%, विनीत नाहटा ने 79.64%, मुस्कान खान ने 79.45% अंक अर्जित कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। एम.बी.ए. तृतीय सेमेस्टर में 44 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं।

इसी तरह एम.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की श्रुति कोठारी ने 76.40%, चंचल पाटीदार 74.40%, लिवांशी सोनी ने 73.00% अंक अर्जित कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। एम.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर में 19 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए है।

इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर राॅयल काॅलेज के प्राध्यापक डाॅ. अमित शर्मा, दिनेश राजपुरोहित, डाॅ. आर.के. अरोरा, डाॅ. मनीष सोनी, दीपिका कुमावत, जगदीश डूके, मृदुला उपाध्याय, कीर्ति शर्मा, स्नेहा चौरसिया, कहकशा चिशती, मीनाक्षी गोयल, प्रियंका दवे ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.