-शनिवार देर रात दो पक्ष अस्पताल परिसर में ही भीड़ पड़े, पुलिस बनी कैमरामैन
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जिला अस्पताल में शनिवार रात 1 बजे एकाएक दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। फ़िल्मी स्टाइल में जमकर लात घूसेे चलाए गए। इस दौरान पुलिस इन्हें छुड़ाने के बजाय कैमरामैन बनकर मोबाइल से रिकार्डिंग करती रही।
बताया जा रहा कि मदीना कॉलोनी निवासी एक ही परिवार के दो गुटों में संपत्ति को लेकर विवाद था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। विवाद के बाद एक पक्ष ने माणकचौक थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने का आवेदन दिया तथा घायल का मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। इस बीच दूसरे पक्ष के लोग भी अस्पताल आ पहुंचे। कहासुनी का बाद वहां फिर से विवाद बढ़ गया। एकाएक मारपीट शुरू हो गई। बाद में करीब 5 मिनिट तक यह घटनाक्रम चला। इसमें लात घूसे चलाए गए। अस्पताल का काउंटर तोड़ दिया गया। इससे एल्युमिनियम रिप निकालकर एक दूसरे पर भांजी गई। फायर इंस्ट्यूमेन्ट निकालकर एक दूसरे पर फेंके गए। माहौल को देखकर मरीज घबरा गए। अस्पताल प्रबंधन को सूचना की गई।
इधर, पुलिस ने परिवार के शौकत की रिपोर्ट पर शाकिर, नासिर सहित अन्य पर मुकदमा कायम किया। वहीं अन्य पक्ष के समीर के आवेदन पर पर अबरार, अंसार, रमजानी व आसिफ के खिलाफ मारपीट की धाराओं का प्रकरण दर्ज किया।
