-5 से 15 वर्ष के बच्चों का था फुटबाल प्रशिक्षण शिविर।
न्यूज़ जंक्शन
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन रतलाम मंडल के यूनियन फुटबॉल क्लब द्वारा 5 से 15 वर्ष के बच्चों का फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का रविवार समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार, आर डी एस ए सचिव एवं वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर महेश कुमार गुप्ता, हिंन्द मजदूर सभा के पूर्व महामंत्री गोविंद लाल शर्मा रहे।

मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी व मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ की उपस्थिति में मुख्य अतिथि रजनीश कुमार एवं महेश कुमार गुप्ता का स्वागत किया गया। इन्होंने सभी बच्चों से परिचय प्राप्त किया। उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मंडल रेल प्रबंधक ने अपने कहा कि यह आयोजन में पहली बार देख रहा हूं कि बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे है। इसके लिए सभी कोचों को बच्चों के परिवार को भी बधाई देता हूं। उन्होंने अपने-अपने बच्चों को इस प्रशिक्षण शिविर में भेजा व बच्चों की फिटनेस के बारे में सोचा।

समापन समारोह में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, राजीव रावत, सुनील चतुर्वेदी, ह्रदेश पांडे, रंजीता वैष्णव, कुलदीप चौहान, अशोक तिवारी, राजेश जैन, भूपेंद्र गुर्जर, भूपेंद्र मकवाना, नमिता कुमायूं के अलावा फुटबॉल प्रेमी एवं प्रशिक्षण में आए सभी बच्चों के परिवार भी उपस्थित रहे। संचालन हरीश चंदवानी ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने माना। यह समस्त जानकारी मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।
