Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

कोचिंग सेंटर की आड़ में दैहिक शोषण करता था कोचिंग संचालक, पुलिस ने पकड़ा, सेंटर से जब्त की कई आपत्तिजनक सामग्री

-थाना दीनदयाल जिला रतलाम पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शादी का झांसा देकर संबंध बनाकर ब्लैकमेल करने वाले कोचिंग संचालक को पुलिस ने बुधवार को धरदबोचा। थाना दीनदयाल नगर पुलिस द्वारा की गई जानकारी को लेकर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने जानकारी दी।


बताया कि आरोपी ने 80 फीट रोड स्थित विज़न इंग्लिश कोचिंग सेंटर के संचालक द्वारा महिलाओं को शादी के झांसे में फंसाकर उनके साथ अवैध संबध बनाकर स्पाई कैमरे से कई वीडियो बनाए। महिलाओं को विडियो व फोटो दिखाकर ब्लेकमैल कर अवैध पैसे की मांग की गई। बदनामी के डर से कोई भी पीड़िता पुलिस में रिपोर्ट करने से कतराती थी।
जब दीनदयाल पुलिस को सूचना लगी तो अलग अलग टीमें गठित कर 80 फीट रोड स्थित विजन कोचिंग क्लास के संचालक संजय पिता मोहनलाल पोरवाल (उम्र 40 वर्ष) निवासी 130 बी दीनदयाल नगर रतलाम को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर कोचिंग संस्थान से विभिन्न कंपनी के कुल 10 मेमोरी कार्ड तथा एक पेन ड्राईव, 4 यूएसबी डाटा स्टोर, शराब की बोतलें, महिलाओं के अंतरवस्त्र व अन्य कपड़े करीब 20 जोडी तथा कई कपड़े आरोपी के कब्जे से जब्त किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.