Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

अफसर की मेहरबानी, ठेकेदारों की मौज…मेंटेनेंस के नाम पर कर्मचारी से कराया क्‍वार्टर खाली, अब ठेकेदार के लिए बना गोदाम, उतारी जा रही सीमेंट

-कर्मचारियों के रहने के क्‍वार्टर में सीमेंट, पेंट्स सहित अन्‍य निर्माण सामग्री रखी।
न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। रेल मंडल के रतलाम मुख्‍यालय पर इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों की रहम ठेकेदारों के लिए मेहरबानी तथा कर्मचारियों के लिए परेशानी साबित हो रही है। कर्मचारियों के लिए परेशानी इसलिए कि उनके शासकीय क्‍वार्टर को मेंटेनेस के नाम पर खाली करवाया गया। उसी क्‍वार्टर को निर्माण सामग्री रखने ठेकेदार के लिए गोदाम के रूप में खोल दिया गया। बुधवार को सुबह बकायदा ट्राले से सीमेंट उतारी गई। कर्मचारियों का कहना है कि इंजीनियरिंग विभाग के आईओडब्‍ल्‍यू से सांठगांठ जमकर रंग ला रही है। यहीं वजह है कि ठेकेदार सालों से निर्माण के नाम पर रेलवे को चपत लगाकर जमकर चांदी काट रहे हैं।


न्‍यू रेलवे कॉलोनी के सांस्‍कृतिक सभागृह के एरिया में स्थित एक क्वार्टर की यह अनियमितता उजागर हुई है।यहां डीज़ल शेड में कार्ययर कर्मचारी का परिवार रहता था। बताया जा रहा है कि मेंटेनेंस के नाम पर कर्मचारी से क्‍वार्टर खाली करवाया गया। इसके बाद इसमें सुबह ट्राले से सीमेंट उतारवाई गई। वीडियो बनाने के दौरान सीमेंट उतारने वाले मजदूरों से पूछताछ की गई। तब उन्‍होंने बताया कि ठेकेदार की सीमेंट है। इसी तरह अन्‍य क्‍वार्टर भी ठेकेदारों के कब्‍जे में है। इसमें निर्माण सामग्री के अलावा रंग रोगन के लिए बड़ी मात्रा में पेंट्स भी रखा है। मामले में इंजीनियरिंग विभाग के एईएन एके त्रिपाठी तथा पीआरओ खेमराज मीणा को फोन लगाया गया। लेकिन फोन रिसीव नहीं किया।

सालों से चूनिंदा ठेकेदारों को ही काम पर सवाल

रेलवे निर्माण सहित अन्‍य कामों में सालों से चूनिंदा ठेकेदारों को ही काम दिए जाने से सवाल खड़े होने लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि तबादला होकर आ रहे हर नए अधिकारियों को ठेकेदार फर्म द्वारा आसानी से साध लिया जाता हैं। इसके बाद तीन से पांच साल तक अनियमितता व मनमानी का खेल बदस्‍तुर जारी रहता है।

कई अवैध गतिविधियां संचालित

कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में अधिकारियों के कॉलोनी में रिकॉर्ड के मुताबि‍क नियमित निरीक्षण होने से क्‍वार्टर्स की जानकारियां रहती थी। इसके अभाव में खाली मकानों का भी उपयोग जुआ-सट्टा सहित अन्‍य अवैध गतिविधियां चलाने में काम में लिया जा रहा है। न्यूज जंक्शन-18 द्वारा ठेकेदारों की मनमानी व सांठगांठ की खबरों को प्रमुखता से उजागर कर डीआरएम सहित उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.