Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

मैं और मेरी रचना

लेखन संसार:-

##########

बिटियाँ से माँ का सफर

बिटियाँ से माँ का सफर ।
जीवन के कई पड़ाव से गुजर कर ,
पूरा होता ये सफर ।
आसान नहीं होता ये सफर ।
खुद को परिपक्व कर ,
अपनी चंचलता पीछे छोड़,
जिम्मेवारी की चादर ओढ़ ,
रिश्तों की परिपाटी पर खरा उतर ,
शुरू होता बिटियाँ से माँ का सफर ।
हर माँ चाहती उसकी बिटियाँ  स्वावलम्बी बने ।
शिक्षा संग बनाना चाहती है उसे मजबूत ।
उसकी तरह उसकी सीमा घर की चारदीवारी न हो ।
वो उड़े अपने पंख से खुले आसमान में ।
उसकी पहचान खुद के नाम से हो ।
रिश्तों के बीच प्यार से रहे ।
पर  पग- पग की पाबंदी से परे ,
उसका अपना सुखद संसार हो ।
साथ निभाये हर रिश्ते  का ,
पर किसी रिश्ते से उसकी पहचान न हो।
अपना वजूद खुद बनाये ।
घर के आँगन में बँधी गाय नहीं ।
बल्कि सागर,धरती, आकाश नापने की क्षमता खुद मेंं हो ।
शक्ति की ऐसी ज्वाला बने कि
कोई न अग्नि परीक्षा माँगे , न ही धरती में समाये ।
अपनी क्षमता की ऐसी मिसाल पेश करे कि ,
उसके पंख कतरने का किसी को साहस न हो ।
ममता संग शक्ति और साहस की ज्वाला हो ।
आपस में हर रिश्ते में प्यार हो ।
एक -दूजे के टाँग खीचनें की जगह ,
हर मुश्किल में हाथ थामने वाली सखी हो ।
जिस दिन हर नारी को ये बात समझ में आ जायेगी ,
यक़ीन मानो उस दिन हर नारी घर की चारदीवारी में ही ,
अपना पूरा खुला आकाश पायेंगी ।

-निवेदिता सिन्हा

भागलपुर, (बिहार)
——–

दो बात

दो बात न कह पाया
तुमसे दूर जाते-जाते……….

था पास मैं तुम्हारे
पर पास ना पाया।
था गर्दिशों में खूद
और वक्त का सताया।।
साहिल भी चल पड़ा
मेरे पास आते-आते……. दो बात न कह पाया……

ये नजरे तुम्हें तलाशती
भटकी है दर बदर।
टूटने लगी है आशा
प्यासा है समंदर।।
चंद लम्हों का फासला
तुम्हें पास पाते पाते…… दो बात न कह पाया….…

थी दीवानगी पाने की
जिसे भूल न पाया।
तन्हाइयों के सायो ने भी
मुझे कम ना सताया।।
निकाला है दम तड़प के
तेरी गली में आते जाते……. दो बात न कह पाया…..

बने पलकों पे निशा
सुखकर आंख के मोती ।
हे दर्द कितना गहरा
बताती आंख ये रोती ।।
जागी है नींद मेरी
यादों में सोते-सोते…… दो बात न कह पाया..

-दिनेश बारोठ  ‘दिनेश’
शीतला कॉलोनी
सरवन,जिला रतलाम (मप्र)

Leave A Reply

Your email address will not be published.