Logo
ब्रेकिंग
गर्मी, बारिश व आंधी के बीच जिले में अनुमानित 77 प्रतिशत से अधिक मतदान यूनियन का फुटबाल प्रशिक्षण शिविर...122 बच्चे डीआरएम के हाथों सम्मानित 12वीं व 10वीं सीबीएसई का परीक्षा परिणाम....श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का परिणाम श्रेष्ठ, सभी विद्या... लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति देने लगी कतारें, सुबह बड़ी संख्या में पहुंचे मतदाता चुनाव प्रचार थमने के बाद दोनों प्रमुख पार्टी के जिलाध्यक्ष बूथ प्रबंधन में जुटे मैं और मेरी रचना धूं-धूंकर जल उठा बिजली ट्रांसफार्मर, लपटें छूने लगी आसमान पुराने पांच कांग्रेसी बने भाजपाई...मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने दिलाई... मणिशंकर अय्यर, सैम पित्रोदा राजनीति के जोकर, इंडी गठबंधन के नेता डरपोक गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के गेट से धुआं उठा, पेंट्री स्टाफ ने काबू किया, बड़ा हादसा टला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10.30 बजे लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक, प्रथम रतलाम आगमन की तैयारियां

-रूद्र पैलेस में होगी सीएम की बैठक।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव शनिवार 23 मार्च को पहली बार रतलाम आ रहे है। वे यहां लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चैहान भी उपस्थित रहेगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 23 मार्च को सुबह 9 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा रतलाम के लिए रवाना होगे। रतलाम मे 10:15 बजे बंजली हवाई पट्टी पर उनका आगमन होगा। तत्पश्चात् 10:30 बजे होटल रूद्र पैलेस पहुंचेगे। यहां मुख्यमंत्री डाॅ यादव रतलाम लोकसभा क्षेत्र की रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेगे।
बैठक में सांसद, विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी एवं लोकसभा एवं जिला प्रभारी, मंडल पदाधिकारी एवं प्रभारी, मोर्चा जिला पदाधिकारी मंडल मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। बैठक पश्चात् 11:30 बजे वे रतलाम से राणापुर (झाबुआ) के लिए प्रस्थान करेगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री डॉ.यादव का प्रथम नगर आगमन पर आत्मीय स्वागत करने का आव्हान् किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.