-रूद्र पैलेस में होगी सीएम की बैठक।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव शनिवार 23 मार्च को पहली बार रतलाम आ रहे है। वे यहां लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चैहान भी उपस्थित रहेगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 23 मार्च को सुबह 9 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा रतलाम के लिए रवाना होगे। रतलाम मे 10:15 बजे बंजली हवाई पट्टी पर उनका आगमन होगा। तत्पश्चात् 10:30 बजे होटल रूद्र पैलेस पहुंचेगे। यहां मुख्यमंत्री डाॅ यादव रतलाम लोकसभा क्षेत्र की रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेगे।
बैठक में सांसद, विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी एवं लोकसभा एवं जिला प्रभारी, मंडल पदाधिकारी एवं प्रभारी, मोर्चा जिला पदाधिकारी मंडल मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। बैठक पश्चात् 11:30 बजे वे रतलाम से राणापुर (झाबुआ) के लिए प्रस्थान करेगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री डॉ.यादव का प्रथम नगर आगमन पर आत्मीय स्वागत करने का आव्हान् किया है।
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल
टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी...
भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'...
रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ...
रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना...
बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप
संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...
