-विवि में नौ अप्रैल को होगी अवॉर्ड सेरेमनी
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर की बहुमुखी प्रतिभा भव्या तिवारी को एलएलबी सर्वाधिक अंक अर्जित करने पर बार फिर गोल्ड मेडल मिला है। इससे पूर्व भव्या कानून स्नातक (एलएलबी) में गोल्ड मैडल प्राप्त कर चुकी है। भव्या तिवारी विक्रम विश्वविद्यालय के स्नाकोत्तर (ला संकाय) में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में पहले स्थान पर आई है। मंगलवार को विश्वविद्यालय द्वारा स्वर्ण पदक विजेताओं विद्यार्थियों की सूची जारी की गई। इस सूची में मेधावी छात्रा भव्या तिवारी का नाम घोषित किया गया है। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के परिसर में आयोजित आगामी 9 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में यह गोल्ड मेडल भव्या तिवारी को प्रदान किया जाएगा। बता दें कि इससे पूर्व भी भव्या तिवारी ने एलएलबी में भी दो स्वर्ण पदक जीत चुकी है। एक स्वर्ण संपूर्ण विक्रम विश्वविद्यालय में प्रथम आने पर और दूसरा बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द लॉ का अवार्ड उनके खाते में गया था। सुश्री भव्या तिवारी वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी की पुत्री है। स्थानीय रॉयल कॉलेज से उन्होंने वाणिज्य स्नातक परीक्षा प्रथम श्रेणी महाविद्यालय स्तर पर प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने चार्टेड एकाउंटेंट परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किए थे। एलएलबी और लब एलएलएम (स्नाकोत्तरक) में स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्राप्त किया है। वर्तमान में भव्या तिवारी विश्व स्तरीय साफ्टवेयर कंपनी एडोवीई दिल्ली में कार्यरत है।
भव्या तिवारी की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी व पश्चिम रेलवे के क्रिकेट टीम मैनेजर संजय वशिष्ठ, वरिष्ठ समाज सेवी चेतन कोठारी, उद्योगपति सैयद अख्तर अली, पोद्दार के प्राचार्य डा. निश्चल बसंत गुप्ता, मप्र ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन सदस्य श्री रईस मेव. भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, वरिष्ठ अभिभाषक श्री सुनील पारीख, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया सहित सकल ब्राह्मण समाज ने बधाई प्रेषित की है।
