Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

कर्ज और क्राइम के काका निकले मोहन काका, शिवराज मामा को कोई पूछ नहीं रहा

-राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारियों के लिए पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकार वार्ता में कहा।
न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पिछले दो साल में प्रदेश में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने प्रदेश में मोहन काका को मुख्यमंत्री बन दिया। अब कर्ज और क्राइम के काका बन गए मोहन काका।
यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को होटल अजंता पैलेस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोली। पटवारी आगामी राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में यहां आए थे।
पटवारी ने कहा कि मामा शिवराज सिंह चौहान के नाम पर प्रदेश में चुनाव जीतने के बाद उन्हें दूध में मक्खी की तरह निकाल दिया। अब भोपाल में उन्हें कोई नहीं पूछ रहा है। यह भाजपा का चरित्र है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने यहा कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई की स्थिति भयावह है। मोदी सरकार धार्मिक आधार पर नफरत फैलाकर चुनाव जीतना चाहती है। इसके उलट कांग्रेस आर्थिक मुद्दों पर ध्यान देते हुए बेरोजगारी दूर करने के प्रयास में जुटी है।
उन्होंने कहा कि जिसके माईन है। जिन्हें जुआ सट्टा चलाना है वे भाजपा का दामन थाम रहे है। ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के लोग सत्ता की आढ़ में लाभ लेना चाहते है।

कमलनाथ ने कभी नहीं कही कांग्रेस छोड़ने की बात

कांग्रेस से पलायन के प्रश्न पर पटवारी ने कहा कि कमलनाथ ने कभी यह बात कही कि वे कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले है। ये सभी मनघड़ंत बातें है। हम एक मजबूत कांग्रेस बनाना चाहते है।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के लिए कांग्रेस 24 फरवरी को ब्लाक स्तर पर, 29 को जिला स्तर पर तथा 8 मार्च को हर मंडी में प्रदर्शन कर किसानों की मांगों को लेकर शासन पर दबाव बनाएंगे। राहुल गांधी की न्याय यात्रा 6 मार्च को रतलाम आएगी। राहुल गांधी रतलाम तथा सैलाना में रोड़ शो करने के साथ ही सभाओं को संबोधित करेंगे।
पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.