Logo
ब्रेकिंग
अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि... पीईटी टेस्ट में निकला ग्राउंड का मुन्नाभाई... बिहार का अजीत धराया, पहले निरंजन नाम से दिया टेस्ट, बा... भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क...

रेलवे बोर्ड का आदेश….लार्जेस ट्रेनी कर्मचारी की मृत्यु पर भी अब अनुकंपा नियुक्ति

-वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने रेलवे बोर्ड में उठाए मुद्दें पर लगी मोहर।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेलवे में लार्जेस योजना में नियुक्त हुए जो कर्मचारी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता उत्तीर्ण नहीं थे। उन्हें ट्रेनी कर्मचारी के रूप में रेलवे में नियुक्त किया गया था। उन कर्मचारियों की मृत्यु पर अभी तक अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता नहीं थी। रतलाम मंडल में भी ऐसे कर्मचारी थे जो लार्जेस योजना में ट्रेनी कर्मचारी थे। उनकी मृत्यु हो गई थी। किन्तु उनकी पत्नियों को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही थी।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने बताया वेरे मजदूर संघ ने रतलाम मंडल के ऐसे दो कर्मचारियों स्व. हेम सिंह सिसोदिया पाइंट्समैन एवं स्व. अजय कलुभाई हेल्पर के प्रकरणों को नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडियन रेलवेमैन के माध्यम से रेलवे बोर्ड तक पहुंचाया। बोर्ड को अवगत कराया कि भारतीय रेलवे में ऐसे कई प्रकरण लंबित है। महामंत्री एन.एफ.आई.आर डॉ. एम राघवैया, महामंत्री वेरे मजदूर संघ आरजी काबर के रेलवे बोर्ड के साथ विभिन्न स्तर की बैठक हुई। उक्त प्रकरणों को रखने के बाद बोर्ड द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के स्पष्ट आदेश जारी कर दिए है। मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया इन आदेशों से लार्जेस ट्रेनी की मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। यह मजदूर संघ के प्रयासों का परिणाम है। लाभांवित कर्मचारियों द्वारा मजदूर संघ का आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds