Logo
ब्रेकिंग
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री

रामरथ में निकलेंगे प्रभु श्री राम : आगे-आगे 14 फिट ऊंचे हनुमान…पीछे चलेंगी 11 फिट ऊंची प्रभु की प्रतिमा

-सर्व ब्राह्मण महासभा की इकाई ब्रह्म युवा शक्ति का 21 को शाम 4 बजे से आयोजन
-त्रिवेदी ऑर्ट्स द्वारा निःशुल्क 5 लाख रुपए लागत से बनाया रामरथ।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम की युवा इकाई द्वारा अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पूर्व 21 जनवरी को रतलाम में रामरथ यात्रा निकाली जाएंगी। अलग अलग रथ में पहले 21 फ़ीट ऊंची हनुमानजी की मूर्ति रहेगी। इसके बाद 11 फ़ीट ऊंची भगवान प्रभु श्रीराम की नयनाभिराम प्रतिमा सवार रथ निकाला जाएगा।


ब्रह्म युवा शक्ति के अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी (राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित), सर्व ब्राह्मण महासभा के मार्ग दर्शक शान्ति लाल शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष नरेन्द्र जोशी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक ने शुक्रवार को ब्राह्मण बोर्डिंग में आयोजित पत्रकार वार्ता में विस्तार से जानकारी दी।


पदाधिकारियों ने बताया कि यह रामरथ पूर्ण रूप से रतलाम में ही त्रिवेदी आर्ट्स के कुलदीप त्रिवेदी के द्वारा तैयार किया गया है। इसकी लागत लगभग 5 लाख रुपए आई है।
यात्रा में सर्व प्रथम 14 फिट के हनुमान जी का रथ चलेगा। द्वितीय रथ में प्रभु श्री राम जी की लगभग 11 फीट की मूर्ति रहेगी। मंदिर के अंदर राम दरबार की स्थापना भी की गई है। तृतीय में हमारे आराध्य देव भगवान परशुराम जी की मूर्ति भी होगी।


21 जनवरी रविवार की शाम को 4 बजे राम मंदिर से यात्रा प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्ग से होती हुई धानमंडी पर पहुंचेगी। जहां पर सप्त ऋषि द्वारा भगवान राम जी की आरती की जाएंगी। इस दौरान 21 कारसेवकों का सम्मान भी किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में मनीष उपाध्याय, नवदीप शर्मा, विनय पंड्या, लक्की तिवारी आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds